मेक्सिको की करेंसी भारतीय रुपए से मजबूत, पेसो का मूल्य ₹4.84, जनरल-जी के हिंसक आंदोलन और अर्थव्यवस्था का पूरा हाल

नई दिल्ली, 18 नवंबर 2025: मेक्सिको की करेंसी पेसो वर्तमान में भारतीय रुपये के मुकाबले मजबूत है। 1 मेक्सिकन पेसो का मूल्य 4.84 रुपये के बराबर है। मेक्सिको दुनिया की 13वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश है, जो अपनी बड़ी आबादी, प्राकृतिक संसाधनों और मजबूत व्यापारिक संबंधों के बल पर विकसित हुई है। हाल के वर्षों में इसके सर्विस, इंडस्ट्री और कृषि जैसे प्रमुख क्षेत्रों में ग्रोथ दिखाई है।

जेन-जी आंदोलन से बढ़ी हिंसा

मेक्सिको सिटी में बढ़ती हिंसा के खिलाफ जेनरेशन जेड (Gen-Z) के बैनर तले हजारों लोगों ने विरोध-प्रदर्शन किया है। प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति क्लाउडिया शिनबाम के निवास नेशनल पैलेस को घेरकर तोड़फोड़ की, जिसमें पुलिस अधिकारियों समेत 100 लोग घायल हुए। आंदोलन का तात्कालिक कारण मिचोआकन राज्य के मेयर कार्लोस अल्बर्टो मांज़ो रोड्रिगेज़ की हत्या थी, जिन्होंने नशीले पदार्थों के गिरोहों के खिलाफ कार्रवाई की थी।

मेक्सिको में पेसो का इतिहास और नोट

मेक्सिकन पेसो पहली बार 1863 में पुराने स्पेनिश औपनिवेशिक रियल की जगह पेश हुआ था और इसे 100 सेंटावोस में बांटा जाता है। मेक्सिको में मौजूद समय में पेसो के 6 तरह के नोट चलन में हैं, जिनमें 20, 50, 100, 200, 500 और 1000 के नोट शामिल हैं। बैंक ऑफ मेक्सिको ही देश में नोट जारी करता है।

Next Post

Elitecon के शेयर बने मल्टीबैगर: 3 साल में 14000% का बंपर रिटर्न, तंबाकू कंपनी की बिक्री 318% बढ़ी, निवेशकों की बढ़ी दिलचस्पी

Tue Nov 18 , 2025
नई दिल्ली, 18 नवंबर 2025। तंबाकू उत्पादों की दिग्गज कंपनी एलीटकॉन इंटरनेशनल लिमिटेड (Elitecon International Ltd.) के शेयर पिछले कुछ वर्षों में बाजार के सबसे बड़े मल्टीबैगरों में से एक साबित हुए हैं। 3 वर्षों में स्टॉक ने 14000 प्रतिशत का भारी उछाल दर्ज किया है। 14 नवंबर को शेयर […]

You May Like