स्कूल बस ड्राइवर से मारपीट

वीडियो वायरल होने पर चार आरोपी गिरफ्तार
इंदौर: तिलक नगर इलाके में एक स्कूल बस ड्राइवर के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है. यह घटना बंगाली चौराहे पर हुई, जब एक बाइक सवार बस से टकरा गया. टक्कर के बाद बाइक सवारों और ड्राइवर के बीच कहासुनी हो गई, जो बाद में मारपीट में बदल गई. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने चार आरोपियों को हिरासत में लिया.
टीआई मनीष लोधा ने बताया कि यह घटना तीन दिन पुरानी है. स्कूल बस से टकराने के बाद नाबालिग बाइक सवार और उसके साथियों ने ड्राइवर के साथ झगड़ा शुरू कर दिया. जब बस के कंडक्टर ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, तो उसे भी बेरहमी से पीटा गया. घटना का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और चार आरोपियों को हिरासत में लिया. इनमें दो नाबालिग और दो अन्य युवक शामिल हैं. पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है. नाबालिगों पर प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर, आरोपियों के परिजनों को थाने बुलाकर उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया. सभी आरोपियों को सख्त हिदायत दी गई कि वह भविष्य में किसी भी प्रकार का अपराध नहीं करेंगे.

Next Post

जांच समिति को नहीं कराई उत्तर पुस्तिका उपलब्ध

Thu Feb 13 , 2025
फर्जी तरीके से पास करने वाले ही को बचा रहा विभाग   जबलपुर: रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय में फर्जी तरीके से एंट्रेंस एग्जाम पास करने का मामला में विभाग द्वारा ही उस व्यक्ति को बचाने का प्रयास किया जा रहा है। जांच टीम द्वारा विगत दिनों फर्जी तरीके से पास करने […]

You May Like