सिंगरौली: कर्थुआ बाजार स्थित अंग्रेजी एवं देशी शराब दुकान पर निर्धारित मूल्य और बिक्री प्रक्रिया को लेकर उपभोक्ताओं की ओर से शिकायतें सामने आ रही हैं। ग्राहकों का कहना है कि कुछ शराब ब्रांडों की बोतलों पर अंकित अधिकतम खुदरा मूल्य (एमआरपी) और दुकान पर मांगी जा रही राशि में अंतर महसूस किया जा रहा है। इसके साथ ही दुकान परिसर में निर्धारित मूल्य सूची प्रदर्शित नहीं होने से ग्राहकों को वास्तविक कीमत की जानकारी प्राप्त करने में परेशानी होने की बात कही जा रही है।
उपभोक्ताओं ने आबकारी विभाग से मामले की जांच कर नियमों के अनुरूप बिक्री व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि मूल्य सूची स्पष्ट रूप से प्रदर्शित रहे तो ग्राहकों को शराब की निर्धारित कीमत की जानकारी मिल सकेगी।बताया जा रहा है कि जिले की अन्य शराब दुकानों में भी समय-समय पर रेट सूची के प्रदर्शन को लेकर शिकायतें सामने आती रही हैं। ऐसे में उपभोक्ताओं ने आबकारी विभाग से सभी दुकानों की निगरानी कर निर्धारित नियमों का पालन सुनिश्चित कराने की मांग की है।
