जंगलों से लेकर शहरों तक पुलिस का छापा, बुरहानपुर और भिंड में अवैध हथियार निर्माण इकाइयां तबाह

भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस ने अवैध हथियार निर्माण, तस्करी और आपराधिक गतिविधियों में हथियारों के इस्तेमाल पर अंकुश लगाने के लिए चलाए गए विशेष अभियान के तहत पिछले 15 दिनों में राज्यभर से 52 अवैध हथियार जब्त किए हैं।

पुलिस की कार्रवाई अवैध हथियार फैक्ट्रियों, हथियार तस्करों और आपराधिक गतिविधियों में शामिल संदिग्धों पर केंद्रित रही। भिंड में पुलिस ने अवैध हथियार निर्माण इकाई का भंडाफोड़ करते हुए एक अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया और हथियारों के साथ अर्धनिर्मित हथियार भी बरामद किए। खरगोन पुलिस ने तस्करी विरोधी दो अभियानों में 12 देशी पिस्टल और सात मैगजीन जब्त कीं, जबकि मुरैना पुलिस ने तस्करी और फायरिंग की घटनाओं से जुड़े छह अवैध हथियार बरामद किए।

इसके अलावा दतिया, ग्वालियर, छतरपुर, रतलाम, बुरहानपुर, जबलपुर और अशोकनगर में भी बड़ी मात्रा में अवैध हथियार बरामद किए गए। बुरहानपुर में पुलिस ने जंगल क्षेत्र में संचालित एक अवैध हथियार निर्माण केंद्र को ध्वस्त कर हथियार बनाने में इस्तेमाल होने वाले उपकरण जब्त किए।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार इस अभियान से सार्वजनिक सुरक्षा को मजबूती मिली है। अधिकारियों ने कहा कि मध्य प्रदेश में अवैध हथियारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

Next Post

मेसी बने विश्व कप इतिहास के टॉप स्कोरर

Tue Jun 23 , 2026
डलास, 23 जून (वार्ता) क्लब और देश के लिए 750 से ज्यादा सीनियर गोल करने वाले अर्जेंटीना के लियोनेल मेसी फुटबॉल विश्व कप इतिहास के शीर्ष स्कोरर बन गए हैं। मेसी फीफा वर्ल्ड कप के मंच पर 28 मैचों में 17 गोल के साथ टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा गोल करने […]

You May Like