BCCI की अंडर-19 महिला क्रिकेटर ने की आत्महत्या, परिवार का आरोप- दो युवक कर रहे थे परेशान

नयी दिल्ली, तेलंगाना की महिला क्रिकेटर नंदिनी ने 2 युवकों से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

तेलंगाना में BCCI की अंडर-19 महिला क्रिकेटर ने आत्महत्या कर ली है। जिसके बाद ये खबर हर किसी को हैरान कर रही है। तेलंगाना के विकाराबाद में हुई इस घटना के बाद हर कोई सोच रहा है कि अच्छा-भला करियर छोड़कर कोई क्यों ही अपनी जीवन लीला समाप्त कर गया। दरअसल, परिजनों का आरोप है कि 17 वर्षीय महिला क्रिकेटर नंदिनी ने 2 मनचले युवकों से परेशान होकर ये कदम उठाया है।

दो युवकों के खिलाफ प्रताड़ना के गंभीर आरोप
BCCI की अंडर-19 महिला क्रिकेटर की मौत के बाद मामला गर्माता जा रहा है। नंदिनी के परिजनों ने दो युवकों के खिलाफ प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए हैं। इतना ही नहीं, उन्होंने इसका विरोध प्रदर्शन भी किया।

फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और मामले की जांच में जुट गई है। वहीं इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है।

पढ़ाई के साथ-साथ क्रिकेट की कोचिंग ले रही थी नंदिनी
BCCI अंडर-19 महिला क्रिकेटर नंदिनी यलाल मंडल के संगय्यापल्ली गांव की रहने वाली थी। वे विकाराबाद में पढ़ाई और क्रिकेट की ट्रेनिंग के सिलसिले में दादी के साथ रहते थे। हाल ही में वे BCCI की अंडर-19 टीम में चुनी गई थी।

दो लड़कों से परेशान थीं नंदिनी
उनका कहना है कि नंदिनी की मौत की वजह प्रताड़ना है। कुछ दिन से एक लड़का नंदिनी का पीछा कर रहा था, प्यार के नाम पर उसे बुरी तरह देखता था। एक दूसरा लड़का भी उसके साथ लड़की को परेशान करता था। परिवार वालों का आरोप है कि उनकी बेटी ने ये बड़ा फैसला इसलिए लिया क्योंकि वो प्रताड़ना बर्दाश्त नहीं कर पाई।

Next Post

रोझौही न्यूक्लियर पावर प्लांट के विरोध में तेज हुआ ग्रामीणों का चिता आंदोलन

Sat Nov 14 , 2026
रीवा: रोझौही में प्रस्तावित न्यूक्लियर पावर प्लांट के विरोध में ग्रामीणों द्वारा चलाया जा रहा ‘चिता आंदोलन’ शुक्रवार को सातवें दिन भी जारी रहा. आंदोलन को मिल रहे व्यापक जनसमर्थन के चलते प्रदर्शनकारियों का कारवां दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है.लेकिन प्रशासन अभी इस पर ध्यान नही दे रहा है. स्थ्ज्ञानीय […]

You May Like