Children’s Day 2026: बच्चों के चेहरे पर हंसी ले आएंगे बॉलीवुड के ये 5 सुपरहिट गाने, प्लेलिस्ट में करें शामिल

बाल दिवस बच्चों के लिए खुशियां, मस्ती लेकर आता है। हर साल 14 नवंबर को चिल्ड्रेन्स डे मनाया जाता है। यह दिन देश के पहले पीएम पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती के लिए खास है।


  • 14 नवंबर को देशभर में मनाया जाता है चिल्ड्रेन्स डे।
  • लकड़ी की काठी बच्चों के पसंदीदा एवरग्रीन गानों में शामिल है।
  • तारे जमीन पर का बम बम बोले बढ़ाएगा बच्चों का उत्साह।
  • इन 5 बॉलीवुड गानों से बनाएं चिल्ड्रेन्स डे की खास प्लेलिस्ट।

लकड़ी की काठी
बॉलीवुड फिल्म मासूम का यह एवरग्रीन सॉन्ग लकड़ी की काठी आज भी बच्चों की पहली पसंद है। इसकी मजेदार धुन और प्यारे बोल चिल्ड्रेन्स डे की मस्ती को चार गुना कर देते हैं।

https://youtu.be/-270jWPqdns

बम बम बोले
आमिर खान की फिल्म तारे जमीन पर का यह गाना बम बम बोले बच्चों के उत्साह और शरारतों को खूबसूरती से दिखाता है। इसकी धुन पर बच्चे खुद को नाचने से रोक नहीं पाएंगे।


नन्हा मुन्ना राही हूं
फिल्म सन ऑफ इंडिया का यह फेमस सॉन्ग नन्हा मुन्ना राही हूं बच्चों में देशभक्ति और आत्मविश्वास का जज्बा जगाता है। चिल्ड्रेन्स डे के स्कूल प्रोग्राम के लिए यह शानदार ऑपशन है।


हम भी अगर बच्चे होते
फिल्म दूर की आवाज का यह खूबसूरत सॉन्ग हम भी अगर बच्चे होते बचपन की मासूमियत और खुशियों को बयां करता है। इसे सुनकर बड़े भी अपने बचपन की यादों को ताजा कर देंगे।

बच्चें तुम तकदीर हो
फिल्म दोस्ती का यह इमोशनल और प्रेरणादायक सॉन्ग बच्चें तुम तकदीर हो बच्चों के जरूरत को खूबसूरती से दर्शाता है। चिल्ड्रेन्स डे पर बच्चों को समर्पित इस गाने को प्लेलिस्ट में जरूर शामिल करें।

Next Post

बीमा कंपनी के अधिकारी और वकील की होगी जांच

Sat Nov 14 , 2026
जबलपुर: हाईकोर्ट ने सड़क दुर्घटना में मौत के बाद मुआवजे की मांग को लेकर दाखिल अपील में गंभीर अनियमितताओं पर सवाल उठाते हुए दावा खारिज कर दिया। कोर्ट ने दूसरे वाहन को जानबूझकर दुर्घटना में फंसाने की आशंका जताई। साथ ही नेशनल इंश्योरेंस कंपनी के डिविजनल मैनेजर आरएस परिहार और […]

You May Like