पीएम से पहले राज्यपाल मंगू भाई और मुख्यमंत्री डॉ. यादव आएंगे

ग्वालियर/ईसागढ़: पीएम नरेन्द्र मोदी के आगमन से पहले प्रदेश के राज्यपाल मंगू भाई पटेल और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आएंगे। दोपहर करीब एक बजे से आनंदपुर के मुख्य गेट पर नेताओं को एंट्री दी जा रही है। पूर्व सांसद और विधायको को भी कड़ी चेकिंग के बाद ही अंदर जाने दिया जा रहा है। दो किलोमीटर पहले से चेकिंग की जा रही है।
पीएम मोदी तय कार्यक्रम के अनुसार सबसे पहले परमहंस अद्वैत मत के तीन प्रमुख मंदिरों के दर्शन करेंगे। इसके बाद वे आनंद सरोवर में पुष्प अर्पित करेंगे। फिर वे मोती हॉल पहुंचकर परमहंस अद्वैत मत के वर्तमान गुरु से मुलाकात करेंगे और फिर सत्संग हॉल में आयोजित कार्यक्रम में उद्बोधन देंगे। राज्यपाल मंगुभाई पटेल और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और लोकसभा सांसद जनार्दन सिंह भी प्रधानमंत्री मोदी के साथ मौजूद रहेंगे।

Next Post

युवक ने एफआईआर के डर से खुद को लगाई आग

Fri Apr 11 , 2025
भोपाल: राजधानी के गौतम नगर इलाके में एक 30 वर्षीय युवक ने खुद पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा ली। तत्काल पुलिस स्टाफ ने पानी डालकर कंबल से युवक की आग बुझाई। इलाज के लिए युवक को अस्पताल भेज दिया गया है।बताया जा रहा है कि युवक ने एफआईआर के डर […]

You May Like