आईपीएल 2026 में आरसीबी की खिताबी जीत के बाद विराट-अनुष्का का जश्न: मैदान पर दिखी ‘विरुष्का’ की शानदार केमिस्ट्री, तस्वीरें हुई वायरल

अहमदाबाद | रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने आईपीएल 2026 के फाइनल में गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से शिकस्त देकर लगातार दूसरी बार आईपीएल ट्रॉफी अपने नाम की है। नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस रोमांचक खिताबी मुकाबले के बाद मैदान का माहौल पूरी तरह से जश्न में डूबा नजर आया। जीत के पलों को सेलिब्रेट करते हुए टीम के दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छा गई हैं।

विराट कोहली ने मशहूर अभिनेत्री और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ जीत का जमकर जश्न मनाया।

फैंस को भाई ‘विरुष्का’ की केमिस्ट्री

फाइनल मुकाबले के बाद जब विराट कोहली और अनुष्का शर्मा एक-दूसरे को बधाई देते हुए नजर आए, तो उनकी केमिस्ट्री ने फैंस का दिल जीत लिया। वायरल हो रही तस्वीरों में दोनों के बीच का अटूट प्यार और आरसीबी की खिताबी जीत की खुशी साफ तौर पर झलक रही है। फैंस ने इस प्यारी जोड़ी की प्रशंसा करते हुए इसे ‘विरुष्का’ का सबसे यादगार और खूबसूरत पल करार दिया है, जो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है।

विराट कोहली जश्न के दौरान अनुष्का शर्मा का हाथ पकड़े दिखाई दिए। उन्होंने अनुष्का के साथ पूरे स्टेडिय ग्राउंड का चक्कर भी लगाया।

मैदान पर दिखा भावुक पल

जीत के बाद विराट कोहली और अनुष्का शर्मा का एक साथ समय बिताना और खुशी साझा करना मैच का मुख्य आकर्षण रहा। दर्शकों और क्रिकेट प्रेमियों ने इस कपल की सादगी और एक-दूसरे के प्रति समर्थन की जमकर सराहना की है। आरसीबी की लगातार दूसरी खिताबी जीत का जश्न विराट के लिए और भी खास हो गया क्योंकि इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के साक्षी के रूप में अनुष्का शर्मा उनके साथ मैदान पर मौजूद थीं।

Next Post

ईरान ने राष्ट्रपति पेजेशकियान के इस्तीफ़े की ख़बरों का खंडन किया

Mon Jun 1 , 2026
तेहरान, 01 जून (वार्ता) ईरान ने राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान के इस्तीफा देने की खबरों का खंडन किया है। एक वरिष्ठ ईरानी अधिकारी ने रविवार को मीडिया की उन ख़बरों का खंडन किया, जिनमें दावा किया गया था कि श्री मसूद पेज़ेशकियान ने अपने पद से इस्तीफ़ा दे दिया है। राष्ट्रपति […]

You May Like