भोपाल: राजधानी के गौतम नगर इलाके में एक 30 वर्षीय युवक ने खुद पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा ली। तत्काल पुलिस स्टाफ ने पानी डालकर कंबल से युवक की आग बुझाई। इलाज के लिए युवक को अस्पताल भेज दिया गया है।बताया जा रहा है कि युवक ने एफआईआर के डर से खुद को आग लगाई। दरअसल, उसकी पत्नी ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी।
टीआई महेंद्र सिंह ठाकुर ने बताया कि सूरज ग्यासी (30) मूल रूप से टीकमगढ़ का रहने वाला था। वह टीला जमालपुरा में स्थित हरीजन बस्ती में पत्नी के मायके में रह रहा है। दो दिन पहले पत्नी ने आपसी विवाद के बाद पति के खिलाफ टीला जमालपुरा में एफआईआर दर्ज करा दी थी। शुक्रवार की दोपहर करीब 1 बजे दोनों में विवाद हो गया।
पुलिस के अनुसार, युवक पहले से पेट्रोल छिड़ककर पहुंचा था। इसके बाद पत्नी शिकायत करने गौतम नगर थाने पहुंच गई। पीछे से पति पहले से पेट्रोल डालकर थाने के बाहर आ गया। उसे संदेह था कि एफआईआर दर्ज होगी और उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इसी शंका में उसने खुद को आग लगा ली। हालांकि मौके पर पुलिस ने उसे तत्काल बचा लिया।
