ग्वालियर: ग्वालियर में दो दोस्तों ने अपने खून से पत्र लिखा है। यह पत्र पुलिस प्रशासन की ओस से कार्रवाई न किये जाने से दुखी होकर लिखा गया है। एक अपने पिता की मृत्यु हो जाने के बाद अनुकंपा नियुक्ति की गुहार लगा रहा है, तो वहीं दूसरा 23 दिन से लापता अपने पिता को खोजने के लिए भटक रहा है। हुरावली क्षेत्र में रहने वाले दीपक के पिता विजय सिंह कुशवाह की 09 अगस्त 2022 को मृत्यु हो गयी थी। वह चतुर्थ श्रेणी के पद पर कार्यरत थे।
पिता की मृत्यु के बाद अनुकंपा नियुक्ति के लिए आवेदन किया था, लेकिन साल बीतते गए लेकिन नौकरी हाथ नहीं लगी। जबकि सभी जरूरी दस्तावेज और पात्रता प्रमाण पत्र पेश कर दिए गए। वहीं दीपक के दोस्त लवकुश कुशवाह ने भी खून से पत्र लिखा है। लवकुश ग्वालियर सांसद भारत सिंह कुशवाह के गांव दंगियांपुरा का रहने वाला है।
गांव से ही उसके पिता कमलेश कुशवाह 21 अप्रेल से घर से गायब है। बेहट थाना पुलिस में मामले की शिकायत भी की थी। लेकिन कोई भी कार्रवाई नहीं की गई। एसपी ऑफिस की जनसुनवाई में भी कई बार चक्कर लगाए हैं लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है जिससे परेशान होकर खून से पत्र लिखा है।
