पचमढ़ी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज दोपहर पचमढ़ी पहुंचेंगे। वे भाजपा सांसदों और विधायकों के तीन दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का समापन करेंगे। इस कार्यक्रम का उद्घाटन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने किया था। इसके पहले सुबह मुख्यमंत्री मोहन यादव प्रशिक्षण वर्ग में शामिल होंगे और हैलीपेड पर रक्षा मंत्री का स्वागत करेंगे। इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा भी मौजूद रहेंगे। प्रशिक्षण वर्ग में संगठन की मजबूती, सुशासन और जनकल्याणकारी योजनाओं और जन व्यवहार पर चर्चा हो रही है। इस बीच सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम किए हैं। यहाँ कल से ही ड्रोन उड़ाने पर प्रतिबन्ध लगा हुआ है।
पचमढ़ी में भाजपा प्रशिक्षण वर्ग का समापन आज, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आएंगे
