सेन्यार कमजोर, नए चक्रवात का जोर: बंगाल की खाड़ी में डीप डिप्रेशन से IMD की तमिलनाडु-केरल में भारी बारिश की चेतावनी, उत्तर भारत में बढ़ी ठंड

नई दिल्ली, 28 नवंबर, 2025: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि मलक्का के पास सक्रिय चक्रवाती तूफान ‘सेन्यार’ कमजोर हो गया है, लेकिन बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पश्चिम और श्रीलंका के तट के पास एक डीप डिप्रेशन तेजी से मजबूत हो रहा है। यह सिस्टम अगले कुछ घंटों में साइक्लोन में बदल सकता है। इसके असर से 27 नवंबर से 1 दिसंबर तक तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, पुडुचेरी और केरल में भारी से बहुत भारी बारिश होने की उम्मीद है।

दक्षिणी राज्यों में 100 किमी/घंटे तक की हवाएँ

आईएमडी के अनुसार, यह नया तूफानी सिस्टम अगले 48 घंटों में तमिलनाडु, पुडुचेरी, आंध्र प्रदेश और केरल की ओर बढ़ेगा। इस दौरान तमिलनाडु, पुडुचेरी और श्रीलंका के तटों पर 100 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से हवाएं चलने की आशंका है। सुरक्षा को देखते हुए इन चारों राज्यों में मछुआरों के मछली पकड़ने पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है।

उत्तर भारत में शीतलहर और घने कोहरे की दस्तक

दक्षिणी राज्यों में तूफान के खतरे के बीच, उत्तर भारत में न्यूनतम तापमान में गिरावट के कारण ठंड बढ़ गई है। दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, और बिहार में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में 30 नवंबर तक घने कोहरे का अनुमान लगाया है। वहीं, पंजाब और राजस्थान के लिए भी शीतलहर (कोल्ड वेव) की चेतावनी जारी की गई है।

Next Post

ब्रजघाट पर ₹50 लाख के इंश्योरेंस फ्रॉड का खुलासा, लाश की जगह चिता पर प्लास्टिक की डमी जलाने का प्रयास, 2 कपड़ा व्यापारी गिरफ्तार

Fri Nov 28 , 2025
नई दिल्ली, 28 नवंबर, 2025: हापुड़ के ब्रजघाट श्मशान घाट पर गुरुवार को एक चौंकाने वाली घटना सामने आई। हरियाणा की नंबर प्लेट वाली एक कार में चार युवक चादर में लिपटी ‘लाश’ लेकर आए और उसे सीधे चिता पर लिटा दिया। श्मशान घाट के कर्मचारियों के जोर देने पर […]

You May Like