जय बाबा बर्फानी के जयघोष के साथ 85 सदस्यों का जत्था अमरनाथ यात्रा पर रवाना

ग्वालियर। अमरनाथ यात्रा 2025 के चलते शुकवार को बाबा अमरनाथ के दर्शन के लिए तीसरा 85 शिव भक्तो का जत्था समिति सचिव पन्नालाल गौड़ व भंडार प्रबंधक अशोक राणा के नेतृत्व में अंडमान एक्सप्रेस से जम्मू कश्मीर के लिए रवाना हुआ |

अमरनाथ जाने वाले जत्थे में सौम्य अग्रवाल आशाराम गौड विकाश वाधवानी छविराज गौड गणेश झा जगदीश कुशवाह प्रदीप दुवे डब्बू जी ज्योति तान्या प्रिंयका खुराना केशव कुशवाह सुभाष मुरवानी कई श्रद्धालु शामिल रहे जो 7 जुलाई को पहलगांव मार्ग से पवित्र गुफा पहुँच कर दर्शन करेंगे।

बाबा बर्फानी समिति के महेंद्र भदकारिया, पन्नालाल गौड़ एवं अशोक राणा ने यात्रियों को माला पहनाकर सभी को शुभकामनाएँ दी |

यात्रा पर जा रहे ग़ौरव पन्नालाल गौड़ ने अमरनाथ जा रहे सभी यात्रियों से अपील की है कि सभी सेना की कानवाई के साथ ही यात्रा करें , भारतीय सेना श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए तत्पर है। लगातार 21 वर्षों से अमरनाथ यात्रा पर जा रहे श्रद्धालु पन्नालाल गौड़ एवं अशोक राणा ने बताया कि यात्रा मार्ग पर मौसम अचानक बदलता रहता है और ऑक्सीजन की भी कमी रहती है इसलिए गंभीर बीमारियों से ग्रस्त व्यक्ति यात्रा पर जाने से बचें |

Next Post

सिलिच से हारकर ड्रेपर विंबलडन से हुए बाहर

Fri Jul 4 , 2025
लंदन, 04 जुलाई (वार्ता) ब्रिटेन के नंबर एक खिलाड़ी जैक ड्रेपर क्रोएशियाई टेनिस खिलाड़ी मारिन सिलिच से हारकर विबंलडन से बाहर हो गये हैं। 36 वर्षीय मारिन सिलिच ने गुरुवार को खेले गये दूसरे दौर के मुकाबले में ब्रिटेन के ड्रेपर को 6-4, 6-3, 1-6, 6-4 से हराया। विंबलडन से […]

You May Like