सिलिच से हारकर ड्रेपर विंबलडन से हुए बाहर

लंदन, 04 जुलाई (वार्ता) ब्रिटेन के नंबर एक खिलाड़ी जैक ड्रेपर क्रोएशियाई टेनिस खिलाड़ी मारिन सिलिच से हारकर विबंलडन से बाहर हो गये हैं।

36 वर्षीय मारिन सिलिच ने गुरुवार को खेले गये दूसरे दौर के मुकाबले में ब्रिटेन के ड्रेपर को 6-4, 6-3, 1-6, 6-4 से हराया।

विंबलडन से बाहर होने के बाद ड्रेपर ने कहा कि उनका प्रदर्शन खराब रहा। उन्होंने इस दौरान दो बार विम्बलडन का खिताब जीतने वाले हमवतन एंडी मरे का जिक्र किया।

उन्होंने कहा, “इससे मुझे लगता है कि एंडी मरे ने जो हासिल किया ‘यहाँ दो बार जीतना’ अविश्वसनीय था। यह दबाव नहीं है। मैं यह सोचकर मैदान पर नहीं गया था कि मुझ पर इतना दबाव है। पत्रकार हमेशा इसका जिक्र करते हैं। मैंने बस अच्छा नहीं खेला। मैं एक बेहतर खिलाड़ी से हार गया। यही मुख्य कारण है।”

ड्रेपर ने कहा, “ईमानदारी से कहूं तो इस वर्ष घास पर मेरे खेल के तरीके से मैं वास्तव में निराश हूं। मैंने घास पर वास्तव में संघर्ष किया। मुझे हार्ड कोर्ट पर बहुत अच्छा लगा, क्ले पर बहुत अच्छा लगा। मुझे लगा कि मेरे खेल में बहुत अधिक खामी नहीं थी। जैसे ही मैं घास पर आया, मुझे एक बड़ा अंतर महसूस हुआ।”

 

 

Next Post

नागरिकों की आशा का केंद्र बनेगा ‘जनसेवा सदन’ : रेखा

Fri Jul 4 , 2025
नयी दिल्ली, 04 जुलाई (वार्ता) दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शुक्रवार को कहा कि ‘जनसेवा सदन’ दिल्ली के प्रत्येक नागरिक की चिंता, आशा, सुझाव और समाधान का केंद्र बनेगा। श्रीमती रेखा गुप्ता ने आज ‘मुख्यमंत्री जनसेवा सदन’ का उद्घाटन के बाद कहा “यह सदन दिल्ली के प्रत्येक नागरिक की […]

You May Like