स्वच्छता सर्वेक्षण का गाइडलाइन अनुसार कार्य शुरू करें

इंदौर: आगामी स्वच्छ सर्वेक्षण की तैयारियों को लेकर नगर निगम ने व्यापक स्तर पर रणनीति तैयार कर काम शुरु कर दिया है. इसके तहत स्वच्छता सर्वेक्षण 26 की गाइड लाइन, शुद्ध पानी प्रदाय, नाला सफ़ाई, सौंदर्यीकरण, यातायात और लेफ्ट टर्न चौड़ीकरण के साथ समय सीमा में कार्य किए जाएंगे.निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल ने आज सिटी बस ऑफिस में स्वच्छता सर्वेक्षण की नई गाइडलाइन को लेकर अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की. बैठक में शासन द्वारा जारी गाइडलाइन में स्वच्छ सर्वेक्षण के सभी बिंदुओं का विस्तृत प्रेजेंटेशन किया गया.

इसमें डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण, स्रोत पर कचरा पृथक्करण, गार्बेज फ्री सिटी मानक, ओडीएफ प्लस प्लस की स्थिति, नागरिक सहभागिता, नवाचार एवं डिजिटल मॉनिटरिंग जैसे प्रमुख बिंदुओं की समीक्षा की गई. आयुक्त श्री सिंघल ने निर्देश दिए कि प्रत्येक विभाग अपने-अपने दायित्वों का बारीकी से निरीक्षण कर समयबद्ध कार्ययोजना तैयार करें. निर्धारित मापदंडों के अनुरूप कार्य करे। बैठक में अपर आयुक्त प्रखर सिंह समस्त अपर आयुक्त, विभाग प्रमुख, उपायुक्त, झोनल अधिकारी एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित थे.

स्वच्छ जल प्रदाय एवं नाला सफाई पर विशेष जोर
बैठक में स्वच्छ जल प्रदाय व्यवस्था की समीक्षा करते हुए पेयजल गुणवत्ता, नियमित परीक्षण, लीकेज नियंत्रण एवं जल वितरण की सतत निगरानी करने का कहा गया. साथ ही स्वच्छ नाला अभियान में नालों की नियमित सफाई, सिल्ट हटाने, आउटफॉल की जांच तथा जलभराव की स्थिति को रोकने हेतु विशेष कार्ययोजना बनाने पर जोर दिया गया. आयुक्त ने स्पष्ट किया कि शहर में कहीं भी गंदे पानी का ठहराव न हो, इसका विशेष ध्यान रखें.

सौंदर्यीकरण एवं स्वच्छता मापदंड
शासन की गाइडलाइन अनुसार शहर के प्रमुख मार्गों, चौराहों एवं सार्वजनिक स्थलों पर सौंदर्यीकरण कार्यों की समीक्षा की गई. दीवार लेखन, पेंटिंग, सार्वजनिक शौचालयों की स्वच्छता एवं रखरखाव, कचरा मुक्त सार्वजनिक स्थल आदि बिंदुओं पर चर्चा की गई. आयुक्त ने निर्देश दिए कि नो रेड स्पॉट अभियान को पुनः गति दी जाए. शहर के व्यस्ततम क्षेत्रों में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जाए.

यातायात प्रबंधन एवं लेफ्ट टर्न चौड़ीकरण की समीक्षा
बैठक में यातायात प्रबंधन को भी स्वच्छ सर्वेक्षण से जोड़ते हुए समीक्षा की गई. आयुक्त सिंघल द्वारा प्रमुख चौराहों पर लेफ्ट टर्न चौड़ीकरण, अतिक्रमण हटाने, पार्किंग व्यवस्था तथा यातायात सुगम करने के निर्देश दिए गए. उन्होंने कहा कि स्वच्छ शहर की छवि हेतु सुचारू यातायात व्यवस्था अत्यंत आवश्यक है.

समयबद्ध कार्ययोजना बनाने के निर्देश
बैठक के अंत में आयुक्त ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि आगामी स्वच्छ सर्वेक्षण को सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ रोज मॉनिटरिंग की जाए. प्रत्येक बिंदु पर शत-प्रतिशत पालन करना तय करे. उन्होंने कहा कि समन्वित प्रयासों, नवाचार एवं नागरिक सहयोग के माध्यम से शहर को पुनः स्वच्छता में अग्रणी स्थान दिलाने हेतु सभी अधिकारी जिमेददारी के साथ कार्य करें

Next Post

सीबीआई की एफआईआर के बाद मनी लॉन्डि्रंग जांच तेज, संपत्ति कुर्क

Sun Feb 22 , 2026
इंदौर: बैंक ऑफ बड़ौदा (पूर्व में देना बैंक) के नेतृत्व वाले बैंक कंसोर्टियम को 188.35 करोड़ रुपये से अधिक की कथित धोखाधड़ी पहुंचाने के मामले में ईडी के इंदौर उप-क्षेत्रीय कार्यालय ने 5.13 करोड़ रुपये मूल्य की अचल संपत्ति अस्थायी रूप से कुर्क कर दी. यह संपत्ति एम/एस रूचि ग्लोबल […]

You May Like

मनोरंजन