सिंगरौली : सीधी-सिंगरौली नेशनल हाईवे 39 सड़क के सर्वे कार्य में लगे एक इंजीनियर को बेकाबू कोल टेलर के चालक ने टक्कर मार दिया, जहां इंजीनियर की घटनास्थल पर मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार निर्माणाधीन सीधी-सिंगरौली एनएच 39 मार्ग का इंजीनियर भानुप्रताप सिंह पिता शेर सिंह उम्र 25 वर्ष निवासी गढ़ी फिरोजाबाद यूपी खड़े होकर सर्वे कर रहे थे, तभी सरई तरफ से कोल वाहन परिवहन कर आ रहे कोल हाईवा वाहन क्रमांक यूपी 64 बीटी 3161 के चालक ने पीछे से टक्कर मार दिया, जहां युवा इंजीनियर की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अपने कब्जे में शव को लेकर जांच पड़ताल करते हुये हाईवा वाहन को जप्त कर चालक की तलाश में लग गई।
Next Post
ऑल इंडिया बसों पर सुरक्षा जांच तेज, कई बसों पर चालानी कार्रवाई
Sun May 24 , 2026
रीवा :यात्रियों की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए रीवा परिवहन विभाग पूरी मुस्तैदी से काम कर रहा है। विभाग द्वारा लगातार ऑल इंडिया बसों पर सघन सुरक्षा जांच अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें बसों के तकनीकी और सुरक्षा मानकों की सख्ती से जांच की जा रही है।विभाग ने […]

You May Like
-
1 year ago
बिजली का करंट लगने से किशोर की मौत