रीवा :यात्रियों की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए रीवा परिवहन विभाग पूरी मुस्तैदी से काम कर रहा है। विभाग द्वारा लगातार ऑल इंडिया बसों पर सघन सुरक्षा जांच अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें बसों के तकनीकी और सुरक्षा मानकों की सख्ती से जांच की जा रही है।विभाग ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि बसें यात्रियों को सुगम, सरल और सबसे महत्वपूर्ण रूप से सुरक्षित यात्रा उपलब्ध करा सकें।
बसों में ब्रेक सिस्टम, टायर की स्थिति, फायर एक्सटिंग्विशर, इमरजेंसी एग्जिट, सीट बेल्ट, लाइटिंग व्यवस्था और अन्य जरूरी सुरक्षा उपकरणों की विस्तृत जांच की जा रही है। सुरक्षा मानकों की जांच में कई बसें मानकों पर खरी नहीं उतरीं। दोषपूर्ण बसों पर चालानी कार्रवाई की गई।परिवहन विभाग की टीमें निरंतर सडक पर और बस स्टैंडों पर चेकिंग कर रही हैं।
अभियान को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए विभाग पूरी तरह सक्रिय है।परिवहन विभाग के अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यात्री सुरक्षा उनके लिए सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने सभी बस ऑपरेटरों और चालकों से अपील की है कि वे बसों को नियमित रूप से मेंटेन करें और सभी सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करें, अन्यथा सख्त कार्रवाई की जाएगी।यह अभियान रीवा सहित आसपास के क्षेत्रों में संचालित हो रहा है और आने वाले दिनों में इसे और तेज करने की योजना है।यात्रियों की सुरक्षा परिवहन विभाग की पहली प्राथमिकता है।विभाग का यह सख्त रवैया यात्रीयों के हितो को देखते हुए किया जा रहा है ।
