
जबलपुर । घमापुर में स्कूटी सवार बदमाशों ने दहशत फैलाने के इरादे से एक घर के बाहर बमबाजी कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपित मौके से फरार हो गए । सूचना मिलते ही पुलिस मौका-ए-वारदात में पहुंच गई और प्रकरण दर्ज कर पतासाजी में जुट गई है।
पुलिस के मुताबिक आरती रजक 40 वर्ष निवासी गोपाल होटल घमापुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि सुरेश बेन व एश्वर्य नाहर दोनों स्कूटी गाड़ी से आए और घर के सामने सुअरमार बम फेंक कर चले गए । बम फटने से तेज आवाज आई। बाहर निकलकर देखे तो दोनों भाग गए । फूटे हुये बम के अवशेष घर के सामने पड़े थे। पुलिस ने रिपोर्ट पर विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है।
