
जबलपुर। मदनमहल थाना अंतर्गत रेल्वे क्रासिंग शिवनगर के पास एक बदमाश में रेलवे स्टेशन के डिप्टी सीटीआई के साथ मारपीट करते हुए उन्हें उठाकर पटक दिया। फिलहाल पुलिस मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक विष्णु चड़ार 34 वर्ष निवासी रेल्वे क्रासिंग शिवनगर मदनमहल ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह जबलपुर रेल्वे स्टेशन मे डिप्टी सीटीआई के पद पर कार्यरत है। डयूटी के लिये घर से निकला था, घर के पास मोड़ पर गौरैया प्लाट, मदनमहल निवासी शिवराज सिंह ठाकुर रोड़ पर अपनी पल्सर मोटर सायकल बीच में अड़ाकर उसे रोककर शराब पीने के लिये 500 रूपये मांगने लगा, उसने रूपये देने से मना किया तो हाथ मुक्कों से मारपीट करते हुये जमीन पर पटक दिया। जान से मारने की धमकी देते हुये अपनी पल्सर मोटर सायकल से भाग गया।
