कच्चे तेल में तेजी से रुपया 22 पैसे लुढ़का

मुंबई, 28 सितंबर (वार्ता) अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल में तेजी से अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में सोमवार को रुपया 22 पैसे टूट गया और कारोबार की समाप्ति पर एक डॉलर 95.97 रुपये का बोला गया।

भारतीय मुद्रा पिछले कारोबारी दिवस पर 24 पैसे मजबूत के साथ 95.75 रुपये प्रति डॉलर पर रहा था।

रुपये पर आज शुरू से ही दबाव रहा। यह 14 पैसे गिरकर 95.89 रुपये प्रति डॉलर पर खुला। बीच कारोबार में यह ऊपर 95.87 रुपये और नीचे 96.05 रुपये प्रति डॉलर तक गया। अंत में 95.97 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

वैश्विक स्तर पर कच्चा तेल आज मजबूत हुआ। लंदन का ब्रेंट क्रूड वायदा सवा तीन फीसदी मजबूत होकर 108 डॉलर प्रति बैरल के पास पहुंच गया। इससे रुपये पर दबाव रहा।

दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर सूचकांक में 0.3 प्रतिशत की तेजी और विदेशी संस्थागत निवेशकों के भारतीय पूंजी बाजार से 44 करोड़ डॉलर की शुद्ध निकासी का भी रुपये की गिरावट में योगदान रहा।

 

Next Post

टाटा ट्रस्ट्स ने दिया टाटा संस के पुनर्गठन का प्रस्ताव, न एनबीएफसी रहेगा, न कोर निवेश कंपनी

Mon Sep 28 , 2026
मुंबई, 28 सितंबर (वार्ता) टाटा समूह की होल्डिंग कंपनी टाटा संस प्राइवेट लिमिटेड को शेयर बाजार में सूचीबद्ध होने की अनिवार्यता से बचाने के लिए टाटा ट्रस्ट्स ने सोमवार को एक प्रस्ताव दिया है जिसे अपनाए जाने के बाद टाटा संस न तो गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी रह जाएगा और न […]

You May Like