
वॉशिंगटन। अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने कहा है कि ईरान से जारी सात महीने की जंग रोकने से पहले तेहरान को अपनी न्यूक्लियर एनरिचमेंट क्षमता में कटौती करनी होगी।
वेंस ने कहा- अगर ईरान परमाणु हथियार नहीं चाहता तो 60% एनरिच्ड फ्यूल की क्या जरूरत है? सिर्फ भरोसे से काम नहीं चलेगा, ठोस कदम दिखाने होंगे।
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पहले ही ईरान के प्रस्ताव को खारिज कर चुके हैं और मध्यावधि चुनाव के बाद सैन्य कार्रवाई की चेतावनी दी है। वेंस ने कहा वॉशिंगटन को स्पष्ट नहीं है कि तेहरान में फैसला कौन ले रहा है, हालांकि राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन से संपर्क जारी है।
