ट्रेड डील भारत की बढ़ती वैश्विक प्रतिष्ठा का प्रतीक, कांग्रेस पहले किसानों से माफी मांगे: सीएम डॉ यादव

भोपाल। सीएम डॉ. मोहन यादव ने कांग्रेस नेताओं राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे के बयानों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि भारत-अमेरिका ट्रेड डील देश की वैश्विक प्रतिष्ठा और आर्थिक मजबूती का प्रतीक है, जो किसानों, युवाओं और उद्यमियों के लिए नए अवसर खोलेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि 2018 में कांग्रेस ने मध्यप्रदेश में किसान कर्जमाफी का वादा किया, लेकिन उसे पूरा नहीं किया और कई किसान डिफॉल्टर बन गए। मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार ने किसानों को राहत दी और सिंचाई क्षेत्र में ऐतिहासिक विस्तार करते हुए 10 लाख हेक्टेयर की वृद्धि की। उन्होंने बताया कि वर्ष 2026 को किसान कल्याण वर्ष घोषित कर 10,500 करोड़ रुपये की पांच योजनाओं को 31 मार्च 2031 तक जारी रखने का निर्णय लिया गया है। आर्थिक सर्वेक्षण 2025-26 के अनुसार मध्यप्रदेश खाद्यान्न उत्पादन में देश में दूसरे और दलहन उत्पादन में पहले स्थान पर है, जो राज्य की कृषि मजबूती को दर्शाता है।

Next Post

ब्रूक के आतिशी शतक से इंग्लैंड सेमीफाइनल में

Tue Feb 24 , 2026
पल्लेकेले, 24 फरवरी (वार्ता) कप्तान हैरी ब्रूक (100) के आतिशी शतक से इंग्लैंड ने पाकिस्तान को सुपर आठ मुकाबले में मंगलवार को दो विकेट से हराकर टी 20 विश्व कप के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। पाकिस्तान ने ओपनर साहिबजादा फरहान (63) के शानदार अर्धशतक से नौ विकेट पर 164 […]

You May Like