पाकिस्तानी नागरिकों के लिए सभी वीजा सेवाएं बंद

नयी दिल्ली, 24 अप्रैल (वार्ता) सरकार ने जम्मू-कश्मीर में पहलगाम आतंकवादी हमले के मद्देनजर मंत्रिमंडल की सुरक्षा मामलों की समिति द्वारा लिए गए निर्णयों के क्रम में पाकिस्तानी नागरिकों को वीजा सेवाओं को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने का फैसला किया है।

 

विदेश मंत्रालय ने आज यहां बताया कि भारत द्वारा पाकिस्तानी नागरिकों को जारी किए गए सभी मौजूदा वैध वीजा 27 अप्रैल से रद्द कर दिए गए हैं। हालांकि, पाकिस्तानी नागरिकों को जारी किए गए मेडिकल वीजा केवल 29 अप्रैल तक वैध होंगे। वर्तमान में भारत में मौजूद सभी पाकिस्तानी नागरिकों को संशोधित समयसीमा के हिसाब से वीजा की समाप्ति से पहले भारत छोड़ना होगा।

 

विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारतीय नागरिकों को पाकिस्तान की यात्रा से बचने की सलाह दी जाती है। पाकिस्तान में मौजूद भारतीय नागरिकों को भी जल्द से जल्द भारत लौटने की सलाह दी जाती है।

Next Post

ग्रीनलाइन ने बेकार्ट के साथ मिलकर शुरू की ग्रीन लॉजिस्टिक्स की नई पहल

Thu Apr 24 , 2025
मुंबई, 24 अप्रैल (वार्ता) देश में हरित लॉजिस्टिक्स को बढ़ावा देने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए एस्सार समूह की इकाई ग्रीनलाइन मोबिलिटी सॉल्यूशंस लिमिटेड ने टायर सुदृढ़ीकरण तकनीकों में वैश्विक अग्रणी कंपनी बेकार्ट के लिए एलएनजी (लिक्विफाइड नैचुरल गैस) संचालित ट्रकों के एक बेड़े को हरी झंडी […]

You May Like