बुंदेलखंड में बनेंगे चार नए मेडिकल कॉलेज, दमोह सिंचाई परियोजना को मंजूरी

खजुराहो/छतरपुर। मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। सीएम ने बताया कि बुंदेलखंड क्षेत्र को भविष्य में चार नए मेडिकल कॉलेजों की सौगात मिलेगी। ये कॉलेज दमोह, टीकमगढ़, पन्ना और कटनी में स्थापित किए जाएंगे और अगले शैक्षणिक सत्र से इनका संचालन शुरू करने की योजना है।

165 करोड़ की सिंचाई परियोजना को मंजूरी

सीएम ने बताया कि दमोह की झापड़ नाला माध्यम सिंचाई परियोजना को 165 करोड़ रुपए की मंजूरी दी गई है। इसके साथ ही सागर से दमोह तक फोरलेन सड़क बनाने का भी निर्णय लिया गया है, जो दो राष्ट्रीय राजमार्गों को आपस में जोड़ेगी और क्षेत्र में यात्रा व व्यापार को आसान बनाएगी।

सागर में बड़ा इंडस्ट्रियल पार्क

कैबिनेट बैठक के प्रमुख फैसलों में सागर के लिए एक बड़े इंडस्ट्रियल पार्क का ऐलान भी शामिल है। मुख्यमंत्री ने बताया कि इस प्रोजेक्ट से 30 हजार युवाओं को रोजगार मिलेगा और लगभग 24 हजार करोड़ रुपए का निवेश आएगा।

पर्यटन को नई गति

पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सरकार पन्ना नेशनल पार्क के लिए बड़ी बसों की सुविधा ला रही है। इसके अलावा, खजुराहो में कन्वेंशन हॉल और फाइव स्टार होटल पीपीपी मोड पर बनाए जाएंगे, जिससे पर्यटन और अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रमों को गति मिलेगी।

Next Post

बुंदेलखंड पैकेज को मंज़ूरी, 24,240 करोड़ का निवेश; सड़कों, स्वास्थ्य, सिंचाई और अग्निशमन सहित कई योजनाओं को हरी झंडी

Tue Dec 9 , 2025
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में खजुराहो में हुई राज्य कैबिनेट बैठक में आज प्रदेश के विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक का सबसे बड़ा निर्णय बुंदेलखंड पैकेज रहा, जिसके तहत कुल 24,240 करोड़ रुपये के अनुमानित निवेश को मंज़ूरी दी गई है। इस पैकेज […]

You May Like