बुजुर्ग और महिला ने लगाई फांसी

जबलपुर। पनागर थाना अंतर्गत ग्राम मुडि़या में एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। ‌ वहीं खमरिया थाना अंतर्गत

ग्राम दिनारी में एक बुजुर्ग ने फांसी लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली।

पनागर पुलिस ने बताया कि मंगलवार सुबह लवकुश गौंड़ 30 वर्ष निवासी ग्राम मुडि़या ने सूचना दी कि वह अपनी मां एवं बड़े बेटे के साथ लगुन कार्यक्रम में ग्राम बिजौरी गया था। पत्नी मनीषा गौंड़ उम्र 25 वर्ष, ढाई वर्षिय छोटे पुत्र के साथ घर में थी। पत्नी मनीषा का मानसिक संतुलन ठीक नहीं था, उसने मंगलवार सुबह लगभग 6 बजे अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इसी प्रकार खमरिया पुलिस ने बताया कि मंगलवार सुबह रामकेश काछी 53 वर्ष निवासी ग्राम दिनारी ने सूचना दी कि भाई सुरेश काछी 51 वर्ष ने घर के ठाठ से गमछा बांधकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। भाई सुरेश शराब पीने का आदि है, पहले भी एक दो बार अंदर से दरवाजा बंद कर फांसी लगाने की बोला था।

Next Post

रिटायर सैनिक की गुहार

Tue Apr 29 , 2025
जबलपुर। साहब…मेरे भाई और बदमाश मेरा प्लाट हड़पना चाह रहे हैं। रांझी थाने में शिकायत की लेकिन पुलिस रिपोर्ट नहीं लिख रही है, हीलाहवाली कर रही है। यह गुहार आर्मी से रिटायर सैनिक ने एसपी और कलेक्टर ऑफिस पहुंच कर लगाई। शिकायतकर्ता देवप्रकाश दुबे ने बताया कि प्लॉट पर भाई […]

You May Like