जिले के मुद्दों पर नवागत कलेक्टर ने की पत्रकारों से चर्चा 

जबलपुर। जिले के नवागत कलेक्टर राघवेंद्र सिंह ने पदभार ग्रहण करने के बाद स्थानीय पत्रकारों से मुलाकात कर चर्चा की। इस अवसर पर उन्होंने जिले के विकास, प्रशासनिक चुनौतियों, जनसुविधाओं और आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा की। पत्रकारों से संवाद के दौरान कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि वे जनता की समस्याओं को प्राथमिकता से हल करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने जिले में चल रही विभिन्न विकास परियोजनाओं की प्रगति, स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति, शिक्षा व्यवस्था, आगामी उपार्जन, सड़क सुरक्षा, राजस्व और आगामी 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर शुरू हो रहे अभियान जैसे प्रमुख मुद्दों पर भी जानकारी साझा की। साथ ही आगामी त्योहारों जैसे नवरात्रि, दशहरा और विसर्जन को लेकर प्रशासन ने भी सुरक्षा आदि की तैयारी शुरू कर दी है। इस अवसर पर पत्रकारों ने भी विभिन्न जमीनी मुद्दों को कलेक्टर के समक्ष रखा। कलेक्टर ने सभी बिंदुओं पर गंभीरता से संज्ञान लेने का आश्वासन दिया।

Next Post

खंडेलवाल की तबीयत बिगड़ी, इलाज के बाद जनसभा में लौटे

Sat Sep 13 , 2025
बैतूल। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष एवं बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल का आठनेर दौरे के दौरान स्वास्थ्य अचानक बिगड़ गया। गाड़ी में चढ़ते समय ऊंगली दबने, धूप और तेज डीजे की आवाज से उन्हें चक्कर आ गए। कार्यकर्ताओं ने तुरंत उन्हें एक निजी अस्पताल पहुँचाया, जहां प्राथमिक उपचार कर नारियल पानी पिलाया गया […]

You May Like

Play sound