कलेक्ट्रेट की जन-सुनवाई में 83 लोगों की समस्याओं की सुनवाई

ग्वालियर। मंगलवार को कलेक्ट्रेट में हुई जन-सुनवाई में 83 लोगों की समस्यायें सुनी गईं। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सोजान सिंह रावत सहित जिला प्रशासन के अन्य अधिकारियों ने एक एक कर सभी आवेदकों की समस्यायें सुनीं और उनके आवेदनों के निराकरण की रूपरेखा तय की।

जन-सुनवाई में प्राप्त हुए 83 आवेदनों में से 39 दर्ज किए गए। शेष 44 आवेदन संबंधित विभागों के जिला स्तरीय अधिकारियों को सीधे ही निराकरण के लिये दिए गए। सभी अधिकारियों को समय-सीमा में आवेदनों का निराकरण करने के निर्देश दिए गए हैं। जन-सुनवाई में स्कूलों में प्रवेश, राजस्व, नगर निगम, बिजली इत्यादि से संबंधित समस्यायें प्राप्त हुईं। जमीन संबंधी समस्याओं के त्वरित निराकरण के निर्देश सभी एसडीएम व तहसीलदारों को दिए गए। जनसुनवाई में मदद की आस में पहुँचे जरूरतमंदों के नि:शुल्क इलाज का इंतजाम भी कराया।

संयुक्त कलेक्टर सुरेश कुमार बरहादिया, विनोद सिंह, श्रीमती जूही गर्ग एवं डिप्टी कलेक्टर श्रीमती मनीषा कौल ने भी जन सामान्य से आवेदन प्राप्त कर उनके निराकरण की कार्यवाही की।

Next Post

बस कंडक्टरों की मनमानी से परेशान यात्री, नहीं मिल रहा पक्का टिकट

Tue Nov 4 , 2025
बुद्धप्रकाश बौद्ध दबोह। क्षेत्र में संचालित यात्री बसों में अव्यवस्था और मनमानी का आलम है। बस कंडक्टर यात्रियों से मनमाना किराया वसूल रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद उन्हें पक्का टिकट (वैध रसीद) नहीं दिया जाता। जब कोई यात्री टिकट की मांग करता है तो कंडक्टर अभद्रता पर उतर आते हैं […]

You May Like