लाल किला कार विस्फोट मामले पर गृह मंत्री से कांग्रेस ने पूछा सवाल

नयी दिल्ली ,11 नवंबर (वार्ता) राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोमवार शाम लाल किले के समीप कार विस्फोट मामले में कांग्रेस ने यहां की कानून व्यवस्था को लेकर सवाल उठाया है।

कांग्रेस की सोशल मीडिया प्रमुख सुप्रिया श्रीनेत ने मंगलवार को गृह मंत्री अमित शाह से सवाल करते हुए पूछा” अभी मुश्किल से सात महीने पहले पहलगाम में नृशंस आतंकी हमला हुआ था। अब दिल्ली में यह घटना घटी, ज़िम्मेदारी किसकी है? कहाँ हैं गृह मंत्री? कहाँ हैं प्रधानमंत्री?”

सुश्री श्रीनेत ने कहा ” राजधानी दिल्ली में बम धमाके में 10 लोग मारे गए, सोमवार को ही फरीदाबाद में 360 किलो विस्फोटक पकड़ा गया। वो वहाँ तक आया कैसे, कितनी बड़ी अनहोनी हो सकती थी, भारतीयों की निर्मम हत्या हो रही है। ”

उन्होंने आरोप लगाया कि देश में इस तरह की घटनाएं हो रही और प्रधानमंत्री तथा गृहमंत्री चुनाव में व्यस्त है। उनकी कोई जवाबदेही नहीं है। उन्होंने कहा कि गृह मंत्री अमित शाह एक असफल गृह मंत्री हैं। सात महीने में 41 भारतीय मारे गये हैं। प्रधानमंत्री मोदी जी तो इतनी बड़ी घटना हो जाने के बाद हर बार की तरह ज़िम्मेदारी से मुँह मोड़ कर भूटान चले गये हैं।

केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि देश सुरक्षित हाथों में नहीं है। देश को सुरक्षित रखना सरकार की ज़िम्मेदारी है। अगर मासूमों की जान जायेगी, तो सवाल उठाये जाएँगे और लोगों की जवाबदेही तय होगी।

Next Post

ऑपरेशन सिंदूर सटीकर प्रहार, नेटवर्क केन्द्रित अभियान, खुफिया जानकारी और रणनीति का उदाहरण: जनरल चौहान

Tue Nov 11 , 2025
नयी दिल्ली 11 नवम्बर (वार्ता) प्रमुख रक्षा अध्यक्ष जनरल अनिल चौहान ने कहा है कि ऑपरेशन सिंदूर आधुनिक युद्ध का ऐसा अनोखा उदाहरण है जिसमें सटीक प्रहार क्षमता, नेटवर्क-केंद्रित ऑपरेशन, डिजिटल खुफिया जानकारी और बहु-क्षेत्रीय रणनीतियों का सीमित समय-सीमा में प्रभावी ढंग से इस्तेमाल देखने काे मिला। श्री सिंह ने […]

You May Like