ऑपरेशन सिंदूर सटीकर प्रहार, नेटवर्क केन्द्रित अभियान, खुफिया जानकारी और रणनीति का उदाहरण: जनरल चौहान

नयी दिल्ली 11 नवम्बर (वार्ता) प्रमुख रक्षा अध्यक्ष जनरल अनिल चौहान ने कहा है कि ऑपरेशन सिंदूर आधुनिक युद्ध का ऐसा अनोखा उदाहरण है जिसमें सटीक प्रहार क्षमता, नेटवर्क-केंद्रित ऑपरेशन, डिजिटल खुफिया जानकारी और बहु-क्षेत्रीय रणनीतियों का सीमित समय-सीमा में प्रभावी ढंग से इस्तेमाल देखने काे मिला। श्री सिंह ने मंगलवार को यहां दिल्ली डिफेंस डायलॉग में ‘आधुनिक युद्ध पर प्रौद्योगिकी के प्रभाव’ विषय पर बोलते हुए कहा ,” ऑपरेशन सिंदूर आधुनिक युद्ध का ऐसा उदाहरण है, जहां सटीक प्रहार क्षमता, नेटवर्क-केंद्रित ऑपरेशन, डिजिटल खुफिया जानकारी और बहु-क्षेत्रीय रणनीतिया एक सीमित समय-सीमा के भीतर प्रभावी ढंग से लागू की गईं। ”

जनरल चौहान ने सैन्य नेतृत्व के लिए उभरती वास्तविकताओं के साथ तेजी से तालमेल बिठाने की अनिवार्यता पर जोर दिया और कहा कि युद्ध के मैदान में सफलता निर्धारित करने में प्रौद्योगिकी श्रेष्ठता एक निर्णायक कारक बन गई है। रक्षा अध्यक्ष ने जोर देकर कहा ,” युद्ध मूलतः विजय प्राप्त करने के बारे में है और जो तकनीक में अग्रणी हैं, अंततः उनकी ही जीत होगी।” उभरती तकनीकों, विकसित होते सिद्धांतों और बदलती भू-राजनीतिक गतिशीलता के गहन प्रभाव पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने ज़ोर देकर कहा कि आधुनिक युद्ध को सशस्त्र बलों में तेज़ी से हो रहे नवाचार, रणनीतिक साझेदारी और संगठनात्मक परिवर्तन द्वारा नया रूप दिया जा रहा है।

 

Next Post

उपभोक्ता से प्रौद्योगिकी विकसित करने वाला देश बनें भारत : राजनाथ

Tue Nov 11 , 2025
नयी दिल्ली 11 नवम्बर (वार्ता) रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भारत को उपभोक्ता से प्रौद्योगिकी विकसित करने वाले देश के रूप में स्थापित करने के लिए नवाचार और ऐसी परिस्थितियां बनाने पर ज़ोर दिया है जहां विशिष्ट उत्पादों के लिए सैनिक, वैज्ञानिक, स्टार्टअप और रणनीतिकार मिल कर काम कर सकें। […]

You May Like