पांढुरना:जौलखेडा रेलवे स्टेशन पर इंटरलॉकिंग के कार्य के चलते आज 21 अगस्त को एक दिन के लिए नागपुर से आमला तथा आमला से नागपुर आने-जाने वाली चारों मेमू ट्रेनों का संचालन बंद रहेगा,जिससे इन शहरों,गांवों की और यात्रा करने वाले यात्रियों को बहुत अधिक परेशानियों का सामना करना पड़ेगा ।गौरतलब हो कि कोरोना संक्रमण काल के बाद से रेलवे विभाग द्वारा नागपुर से आगरा तथा आमला से नागपुर जाने वाली पैसेंजर ट्रेन का संचालन पूरी तरह बंद कर,इसके स्थान पर अब रेलवे विभाग द्वारा आमला से नागपुर तथा नागपुर से सिर्फ आमला तक आने-जाने के लिए 24 घंटे में चार ट्रेनों जिसमें दो आने और दो जाने के लिए मेमू ट्रेन का संचालन किया जा रहा है।अब यह मेमू ट्रेन प्रतिदिन नागपुर से ट्रेन नंबर 61117 सुबह 9:10 मिनट से निकलकर गोधनी,भरतवाडा,पांढुरना,तिगांव आदि शहरों तथा गावों से होकर दोपहर 2 बजे अमला जंक्शन पहुंचती है,वहीं मेमू ट्रेन नंबर 61118 दोपहर 2:42 से आमला से निकलकर शाम 5:50 नागपुर पहुंचती है।
वहीं दूसरी मेमू ट्रेन नंबर 61120 आमला से सुबह 4:10 मिनट से प्रारंभ होकर सुबह 8:45 पर नागपुर स्टेशन पहुंचती है,वहीं नागपुर से ट्रेन नंबर 61119 नागपुर से 6:10 मिनट से प्रारंभ होकर रात 10:10 आमला पहुंचती है। इस मेमू ट्रेन से नागपुर से आमला तक के पैसेंजर विशेषकर गरीब तथा मध्यम वर्ग के यात्रियों के लिए बहुत अधिक सुविधा हो रहीं है ।
वहीं रेलवे सूत्रों की माने तो ग्राम जौलखेड़ा स्टेशन पर 21 अगस्त को होने वाले इंटरलॉकिंग के कार्य के चलते सिर्फ एक दिन के लिए 21 अगस्त दिन शुक्रवार को इन उक्त चारों ट्रेनों का संचालन पूरी तरह बंद रहेंगा,जिससे इन शहरों तथा गावों के यात्रियों को परेशानी होंगी ।
