होटल सयाजी में खाद्य विभाग और FSSAI की टीम ने छापा मारा

इंदौर : फाइव स्टार होटल सयाजी में खाद्य विभाग और FSSAI की टीम ने छापा मारकर खाद्य सुरक्षा व्यवस्था की जांच की। निरीक्षण के दौरान होटल के दोनों किचन में कई गंभीर अनियमितताएं सामने आईं। 66 किलो नॉन-वेज खाद्य सामग्री बिना पैकिंग डेट के मिली। खाद्य पदार्थों का तापमान निर्धारित मानकों के अनुसार मेंटेन नहीं था। वेज और नॉन-वेज सामग्री एक ही कोल्ड स्टोरेज में रखी मिली। उबले आलू पर एक्सपायर्ड डेट की टैगिंग मिली। WIP टॉपिंग के लीक टेट्रापैक, सी-फूड, चिकन और मटन का एक साथ स्टोरेज भी मिला। पैक्ड कुल्फी पर जरूरी लेबलिंग नहीं थी। वहीं, फ्रोजन डेजर्ट को मेन्यू में आइसक्रीम बताया गया था।

Next Post

कुक्कुट भवन की 14 एकड़ जमीन पर रेशो डील के टेंडर जारी

Fri Aug 21 , 2026
इंदौर: शहर के पश्चिम क्षेत्र में कुक्कुट भवन की 14 एकड़ जमीन पर स्मार्ट सिटी ने रेशो डील के टेंडर जारी किए है. टेंडर की प्री बीड बैठक आज होगी. वहीं टेंडर में भाग लेने की अंतिम तारीख 7 सितंबर है. खास बात यह है कि स्मार्ट सिटी ने इस […]

You May Like