सराफा दुकान में डकैती की घटना के एक सप्ताह में ही पुलिस ने सभी डकैतों को गिरफ्तार कर 45 लाख के सोने,चांदी के आभूषण भी किए जब्त

पांढुरना, नगर के गुजरी बाजार में विनय ज्वेलर्स की दुकान में हुई डकैती की घटना के एक सप्ताह में ही पुलिस ने डकैती में शामिल पांढुरना के एक युवक के साथ ही पडोसी बैतूल जिले पांच इस प्रकार सभी 6 डकैतों को गिरफ्तार करने के साथ ही इनसे 45 लाख रुपए के सोने,चांदी के आभूषण,2 लाख 20 हजार रुपए नगद तथा डकैतों में उपयोग किए गए दो मोटरसाइकिल को भी जब्त किया गया।

जिला पुलिस कंट्रोल रूम के सभाकक्ष में पत्रकार वार्ता में नवागत जिला पुलिस अधीक्षक विदिता डागर द्वारा जानकारी डकैतों की घटना का खुलासा करते हुए बताया कि बीते 9 एवं 10 अक्टूबर की दरमियानी रात्रि नगर के गणेश वार्ड में विनय ज्वेलर्स में हुई डकैती में घटना के आरोपियों को पकडऩे के लिए पुलिस टीम द्वारा सतत किए गए प्रयासों के चलते घटना के एक सप्ताह के अंदर ही पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार करने के साथ ही दुकान से लूट कर ले गए 45 लाख रुपए के सोने-चांदी के आभूषणों के साथ ही इन डकैतों द्वारा जिस व्यक्ति के पास इसमें से कुछ सामान गिरवी रखा था,उससे 2 लाख 20 हजार रुपए की राशि के साथ ही इस घटना को अंदाज देंने के लिए उपयुक्त दोनों दुपहिया वाहन को भी पुलिस ने जब्त किया गया।

डकैती में पकड़े गए आरोपी 000

इस विनय ज्वेलर्स डकैती में पांढुरना थाना क्षेत्र के ग्राम खापरखेड़ा में रहने वाले ऋतिक पिता उमेश सुर्यवंशी 21 ने पडोसी जिले के बैतूल में रहने वाले अपने साथियों के साथ मिलकर इस घटना को अंदाज दिया था,पुलिस ने ऋतिक के साथ ही इसके सभी अन्य साथियों को भी गिरफ्तार किया,जिसमें नितिन उर्फ बारीक पिता सोमा उइके 18,पियुष पिता जगदीश बारपेटे 19,गोविंद पिता टीकाराम विश्वकर्मा 21 तरूण पिता तुसली खाकरे 42 को भी गिरफ्तार कर इनके पास से 45 लाख रूपए सोने चांदी के आभुषण जिसमें सोने की अंगुठिया,लाकेट्स,मंगलसूत्र,चेन,बैस्लेट,मणी ट्रे जप्त किए गए।

डकैतों को पकडऩे में इनकी रही सराहनीय भूमिका 000

पुलिस पुछताछ में इन आरोपियों ने बताया कि इन डकैतों ने इस घटना को अंदाज देंने के लिए दो बाइक में से एक बाइक नगर के रेलवे स्टेशन से चोरी की थी,इन डकैतों को जिला पुलिस अधीक्षक विदिता डागर,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनकामना प्रसाद के निर्देश पर एसडीओपी ब्रजेश भार्गव तथा थाना प्रभारी अमीत दाणी के मार्गदर्शन में निरीक्षक आंकाक्षाा सहारे,उपनिरीक्षक आशीष भीमटे, सहायक उपनिरीक्षक शिवकरण पांड़े,प्रधान आरक्षक अशोक हरसुले,अखिलेश सिंह,आरक्षक पुष्पेन्द्र सिंह राजपुत,सुरेन्द्र,शिव अवतार, अंकित साहू ,आदित्य रघुंवशी एवं अखिलेश हिंगवे की महत्वपूर्ण भूमिका रहीं।

Next Post

डीपी वर्ल्ड ने डीपी वर्ल्ड इंडिया चैंपियनशिप की पार्टनरशिप 2035 तक बढ़ाई

Sun Oct 18 , 2026
नयी दिल्ली, 18 अक्टूबर (वार्ता) ग्लोबल स्मार्ट लॉजिस्टिक्स प्रोवाइडर डीपी वर्ल्ड ने कन्फर्म किया है कि वह डीपी वर्ल्ड इंडिया चैंपियनशिप के साथ अपनी पार्टनरशिप 2035 तक जारी रखेगा, जो 40 लाख डॉलर के टूर्नामेंट का दूसरा एडिशन है – जो भारत में डीपी वर्ल्ड टूर इवेंट के लिए अब […]

You May Like