पेशवा बाजीराव प्रथम की पुण्यतिथि पर सीएम डॉ मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि

भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने मराठा साम्राज्य के पराक्रमी सेनानायक पेशवा बाजीराव प्रथम की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर अपने संदेश में कहा कि पेशवा बाजीराव प्रथम अद्वितीय पराक्रम और रणकौशल के प्रतीक थे।

सीएम ने अपने संदेश में उनके साहस, स्वाभिमान और मातृभूमि के प्रति अटूट समर्पण को स्मरण करते हुए कहा कि उनकी वीरता की गाथाएँ आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्रभक्ति के लिए प्रेरित करती रहेंगी। उन्होंने कहा कि बाजीराव प्रथम का जीवन और नेतृत्व देश के इतिहास में गौरवपूर्ण अध्याय के रूप में सदैव याद किया जाएगा।

Next Post

आंधी-तूफान व ओलावृष्टि से दीवार गिरने पर महिला की मौत

Tue Apr 28 , 2026
हटा/दमोह:पुलिस अनुभाग हटा अंतर्गत ग्राम महुआखेड़ा में सोमबार शाम अचानक मौसम ने करवट ली. जिससे तेज आंधी-तूफान और ओलावृष्टि शुरू हो गई.इसी दौरान घर में बैठी 48 वर्षीय महिला रागिनी पटेरिया के ऊपर अचानक दीवार गिर गई घटना के बाद उनके पति राजेश पटेरिया व ग्रामवासियों की मदद से महिला […]

You May Like