अपनी ही टीम पर भरोसा नहीं करते ट्रंप! वेनेजुएला मिशन की नहीं थी जेडी वेंस को खबर

ट्रंप पर आरोप हैं कि उन्होंने वेनेजुएला में मादुरो को गिरफ्तार करने का ऑपरेशन उपराष्ट्रपति और राष्ट्रीय खुफिया निदेशक को बताए बिना किया, जिसे दोनों ने खारिज किया।

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा वेनेजुएला में राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को पकड़ने के लिए सैन्य ऑपरेशन को लेकर नई रिपोर्ट्स में सवाल उठ रहे हैं। ब्लूमबर्ग ने दावा किया जा रहा है कि ट्रंप ने इस योजना की जानकारी उनके मुख्य अधिकारियों उपराष्ट्रपति जे.डी. वेंस और राष्ट्रीय खुफिया निदेशक (DNI) तुलसी गबार्ड को दी गई थी। इसके बाद सवाल खड़े हो गए हैं कि क्या उन्हें अपनी ही टीम के लोगों पर भरोसा नहीं है?

हालांकि, ब्लूमबर्ग की इस रिपोर्ट को जेडी वेंस ने पूरी तरह गलत बताया। उन्होंने कहा कि वे और तुलसी गबार्ड दोनों ही वेनेजुएला पर चल रहे ट्रंप प्रशासन के काम में शामिल थे और व्हाइट हाउस के वरिष्ठ अधिकारियों की नियमित बैठकों में भाग लेते थे। वेंस ने कहा कि उन्हें या गबार्ड को किसी भी ऑपरेशन से बाहर रखा गया, यह दावा पूरी तरह गलत है।

Next Post

वेव्स बाज़ार का सृजनात्मक क्षमता निर्माण के लिए वेबिनार कार्यक्रम

Fri Jan 9 , 2026
नयी दिल्ली, (वार्ता) सूचना प्रसारण की पहल ‘ वेब्स बाज़ार’ उद्योग जगत के नेतृत्व में वेबिनार और मास्टरक्लास की सुनियोजित श्रृंखला शुरू की गयी है। पूरे वर्ष चलने वाले इस कार्यक्रम का उद्देश्य भारत के फिल्म, संगीत, एनिमेशन और गेमिंग क्षेत्रों में पेशेवर क्षमता बढ़ाना है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार […]

You May Like