वेव्स बाज़ार का सृजनात्मक क्षमता निर्माण के लिए वेबिनार कार्यक्रम

नयी दिल्ली, (वार्ता) सूचना प्रसारण की पहल ‘ वेब्स बाज़ार’ उद्योग जगत के नेतृत्व में वेबिनार और मास्टरक्लास की सुनियोजित श्रृंखला शुरू की गयी है।

पूरे वर्ष चलने वाले इस कार्यक्रम का उद्देश्य भारत के फिल्म, संगीत, एनिमेशन और गेमिंग क्षेत्रों में पेशेवर क्षमता बढ़ाना है।

आधिकारिक जानकारी के अनुसार इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सृजनकारों, स्टूडियो और स्टार्टअप्स को उद्योग जगत के स्थापित पेशेवरों तक सीधी पहुंच प्रदान करना है।

इसके तहत व्यावहारिक सामग्री निर्माण के लिए सृजनात्मक कार्यप्रवाह की जानकारी, बौद्धिक संपदा और उससे कमाई करने की रणनीतियों, अपने उत्पाद को वैश्विक बाजार तक पहुंचनों की तैयारी और इसके लिए डिजिटल पारिस्थितिकी तंत्र के उपयोग पर ध्यान दिया जाएगा।

यह कार्यक्रम ऑनलाइन होगा और इनके सत्रों में प्रश्नोत्तर के विशेष खंड होंगे, जिससे स्वतंत्र पेशेवर और उद्यमी वास्तविक दुनिया के ज्ञान की जानकारी के लिए विशेषज्ञों के साथ सीधे जुड़ सकें।

 

 

Next Post

साइबर घोटाले का मास्टरमाइंड Chen Zhi गिरफ्तार

Fri Jan 9 , 2026
प्रिंस ग्रुप के संस्थापक चेन झी को कंबोडिया में गिरफ्तार कर चीन भेज दिया गया है। उन पर अरबों डॉलर के अंतरराष्ट्रीय साइबर घोटाले और जबरन श्रम गिरोह चलाने का संगीन आरोप है। चीनी-कंबोडियाई युवा अरबपति चेन झी की हालिया गिरफ्तारी ने वैश्विक व्यापार जगत और अंतरराष्ट्रीय कानून प्रवर्तन एजेंसियों […]

You May Like