एसडीएम अर्चना शर्मा ने 783 आंगनबाडिय़ों को लिया गोद

भोपाल। एम पी नगर तहसील की एसडीएम ने मंगलवार को आंगलवाड़ी केन्द्रों का निरीक्षण किया . यह सभी आंगनवाड़ी किराये के कमरे में संचालित हो रही थीं. इस दौरान एसडीएम अर्चना रावत शर्मा ने आंगनवाड़ी में माताओं और बच्चों से बात की और उनके स्वास्थ्य का हालचाल जाना. उसी दौरान उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्र नंबर 783 को गोद ले लिया. अब एसडीएम इस आंगनबाड़ी के कुपोषित बच्चों की देखरेख करेंगी. उसके बाद आंगनबाडिय़ों में नियमित जरूरी दवाएं उपलब्ध कराने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया. साथ ही देखा कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ता द्वारा नियमित साप्ताहिक वजन एवं ऊंचाई लिया जा रहा है या नहीं. जानकारी पोषण ट्रैकर एप में दर्ज करने संबंधी जानकारी प्राप्त की. वहीं आंगनबाड़ी केंद्र नंबर 782 जो किराए के भवन में संचालित थी को परियोजना अधिकारी बाणगंगा के प्रस्ताव अनुसार स्कूल में शिफ्ट करवाने के लिए जिला शिक्षा अधिकारी से चर्चा की गई. इसी तरह से 17 किराए के भवनों में संचालित आंगनबाडिय़ों को जल्द शिफ्ट करने की कार्यवाही के निर्देश दिए.

उचित मूल्य की दुकान का किया निरीक्षण

एडीएम शर्मा ने शक्ति साकेत शासकीय उचित मूल्य दुकान का निरीक्षण किया. उन्होंने हितग्राहियों को वितरण किया जा रहे गेहूं ,चावल एवं अन्य सामग्री जो उचित मूल्य की दुकान से प्राप्त होती है, उसे समय पर देने के लिए निर्देश दिए. एसडीएम ने कहा कि दुकान से जुड़े हुए स्व सहायता समूह को प्राथमिकता के आधार पर गेहूं एवं चावल समय पर उपलब्ध हो. इस मौके पर तहसीलदार दीपक द्विवेदी तहसीलदार, नायब तहसीलदार कृष्णा रावत, परियोजना अधिकारी महिला एवं बाल विकास बाणगंगा अखिलेश सिंह चतुवेर्दी, खाद्य विभाग से पुष्पराज पाटिल वसुंधरा पेंद्रो उपस्थित रहे.

Next Post

रिटायर्ड आईपीएस सिकरवार से वसूली पर कैट की रोक

Tue Aug 4 , 2026
जबलपुर। केन्द्रीय प्रशासनिक अधिकरण कैट से रिटायर्ड आईपीएस डॉ. महेन्द्र सिंह सिकरवार को बड़ी राहत मिली है। कैट ने उनके विरुद्व निकाली गई वसूली के आदेश पर रोक लगा दी है। इसके साथ ही केन्द्र व राज्य सरकार सहित एसपी रीवा से जवाब तलब किया है। यह मामला रिटायर्ड आईपीएस […]

You May Like