कबाड़खाने के बाद अब जमुनिया हटेसिंह में भड़की आग, भूसा और कृषि उपकरण जलकर राख

इछावर। जिले में आगजनी की घटनाओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. एक दिन पहले शहर के रिहाइशी इलाके में कबाडख़ाने और ऑटो गैरेज में लगी भीषण आग के बाद अब प्रदेश सरकार के राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा के गृह ग्राम जमुनिया हटेसिंह में आग ने भारी तबाही मचा दी. बीती रात हुए अग्निकांड में करीब 20 ट्रॉली भूसा, कृषि उपकरण, घरेलू सामान और मवेशी आग की चपेट में आ गए. ग्रामीणों के अनुसार इस घटना में करीब 15 से 20 लाख रुपये का नुकसान हुआ है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती रात आग सबसे पहले गांव के निवासी भोजराज के बाड़े में लगी. देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया. जब तक आग पर काबू पाने के जतन किए जाते तब तक आग की लपटें फैलती गईं और आसपास रखे सामान को भी अपनी चपेट में ले लिया. इस घटना में भोजराज के साथ दिलीप और महेश के यहां रखा सामान भी जलकर राख हो गया. आग इतनी तेजी से फैली कि ग्रामीणों को सामान बाहर निकालने तक का मौका नहीं मिला. हादसे में एक गाय और एक भैंस भी आग की चपेट में आ गईं. बड़ी मात्रा में भूसा जलने से प्रभावित परिवारों के सामने मवेशियों के चारे का संकट भी खड़ा हो गया है. सूचना मिलते ही सीहोर से व इछावर से दमकल गाडिय़ां मौके पर पहुंचीं और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक लाखों की संपत्ति खाक हो चुकी थी.

 

Next Post

सीएम के दौरे से पहले कार्यक्रम स्थल का एसपी ने किया निरीक्षण

Wed Nov 11 , 2026
ग्वालियर। थाना तिघरा क्षेत्र के ग्राम कुलैथ में आगामी 13 नवंबर को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के दौरे को लेकर पुलिस अधीक्षक श्रुतकीर्ति सोमवंशी ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने सुरक्षा, यातायात व्यवस्था और अन्य तैयारियों का जायजा लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक […]

You May Like