इंदौर: भागीरथपुरा में दूषित जल वितरण से चार लोगों की मौत और अनेकों लोगों के बीमार होने के विरोध में युवक कांग्रेस ने महापौर सचिवालय का घेराव कर नारेबाजी की. इस दौरान महापौर सचिवालय में मौजूद थे. युवक कांग्रेस की महापौर से मांग थी कि दोषी निगम अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करें.
युवक कांग्रेस ने आरोप लगाया कि महापौर पुष्यमित्र भार्गव चाय पर चर्चा का कार्यक्रम कर रहे थे. दूसरी तरफ कम से कम 2-3 लोगों की जान जा चुकी है. यूथ कांग्रेस अध्यक्ष अमित पटेल ने कहा कि चर्चा करना है तो चाय पर नहीं, गंदे पानी पर करें! नगर निगम अफसरों की घोर लापरवाही के कारण शहर में ऐसे हालात बने है.
महापौर सचिवालय घेराव के दौरान शिवि चौहान, स्वप्निल कामले, सरफराज अंसारी, निलेश सेन, दानिश खान, चेतन चौधरी, शादाब खान,हर्ष डांगरे, शांतनु लाहिया,आकाश निज़ामपुरकर,प्रतीक मित्तल , सावन भाई, वैभव भाई एवं बड़ी संख्या में यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे.
