साइबर अपराधों को लेकर मोरवा में नुक्कड़ नाटक का हुआ आयोजन

 

साई सैल मंगलम महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं के सहयोग से मोरवा बस स्टैंड समीप आयोजन हुआ नुक्कड़ सभा

नवभारत न्यूज

सिंगरौली 6 फरवरी। साइबर अपराधों पर अंकुश लगाने और इसके प्रति लोगों में जागरूकता लाने के उद्देश्य से मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा चलाये जा रहे विशेष अभियान सेल्फ क्लिक अंतर्गत मोरवा पुलिस ने श्री साई सैल मंगलम महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं के सहयोग से मोरवा बस स्टैंड समीप नुक्कड़ सभा का आयोजन किया।

सिंगरौली पुलिस अधीक्षक के निर्देश व एसडीओपी मोरवा कृष्ण कुमार पाण्डेय एवं टीआई उमेश प्रताप सिंह के मार्गदर्शन व कॉलेज के निदेशक गोपाल श्रीवास्तव के सौजन्य से छात्र-छात्राओं ने नुक्कड़ सभा कर डिजिटल अरेस्ट, साइबर फ्रॉड के विषय में लोगों को जागरूक किया। उक्त नुक्कड़ नाटक के द्वारा छात्रों ने उपस्थित लोगों को वर्तमान समय में होने वाले साइबर अपराधों से अवगत कराया गया। जिसमें मुख्यत: डिजिटल अरेस्ट, कॉल स्पूफिूंग मिलिशियस ऐप, ओटीपी फ्रॉड, साइबर बुलिंग, साइबर स्टॉकिंग, यूपीआई, आर्टिफीसियल इंटेलिजेंस, रेनसमवेयर अटैक, फाइनेंशियल फ्रॉड, सोशल मीडिया फ्रॉड अन्य साइबर फ्रॉड के संबंध में अवगत कराया गया। इस दौरान मोरवा पुलिस के साथ श्री साई सैल मंगलम महाविद्यालय के शिक्षक व छात्र-छात्राओं समेत वार्ड 8 पार्षद आशीष गुप्ता, वरिष्ठ पत्रकार कालिका गुप्ता, व्यवसाई राजेश गर्ग समेत भारी संख्या में आम जनमानस मौजूद रहे।

Next Post

गुजरात जायंट्स ने डब्ल्यूपीएल 2025 के लिए जर्सी का किया अनावरण

Thu Feb 6 , 2025
अहमदाबाद, 06 फरवरी (वार्ता) गुजरात जायंट्स ने डब्ल्यूपीएल 2025 के लिए गुरूवार को जर्सी का अनावरण किया। मुख्य कोच माइकल क्लिंगर, खिलाड़ी हरलीन देयोल, शबनम शकील और अदानी स्पोर्ट्सलाइन के सीबीओ संजय अडेसरा की मौजूदगी में जर्सी का अनावरण हुआ। 14 फरवरी से शुरू होने वाले डब्ल्यूपीएल 2025 की शुरुआत […]

You May Like