सीएम आज इंदौर-उज्जैन दौरे पर, विकास कार्यों का करेंगे भूमिपूजन व लोकार्पण

भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज इंदौर और उज्जैन के दौरे पर हैं। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री विभिन्न स्थानीय एवं शासकीय कार्यक्रमों में भाग लेंगे तथा कई विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण करेंगे।

कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री दोपहर में ग्राम चित्तौड़ा (दीपहर) पहुंचेंगे, जहां वे स्थानीय कार्यक्रमों में सहभागिता करेंगे। इसके बाद वे चित्तौड़ा से उज्जैन के लिए प्रस्थान करेंगे। उज्जैन में मुख्यमंत्री विभिन्न विकास परियोजनाओं का भूमिपूजन एवं लोकार्पण करेंगे, जिससे क्षेत्र के विकास को गति मिलने की उम्मीद है।तय समय-सारिणी के अनुसार मुख्यमंत्री शाम को उज्जैन से भोपाल पहुंचेंगे।

Next Post

इंदौर पुलिस ने 3 हजार से ज्यादा संदिग्ध को चेक कर 1453 पर की कार्रवाई

Mon Dec 29 , 2025
इंदौर: शहर में नववर्ष के मद्देनजर पुलिस ने अपराधियों और असामाजिक तत्वों पर शिकंजा कस दिया है। शहर में अपराध नियंत्रण और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए इंदौर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा लगातार सघन चेकिंग और पेट्रोलिंग की जा रही है। इसी कड़ी में बीती रात से लेकर अंतिम तीन […]

You May Like

Play sound