
बैरसिया। स्कूल शिक्षा विभाग के निर्देशन में विकासखंड स्तरीय “जादू नही विज्ञान है” प्रतियोगिता मेला शासकीय पीएम श्री सरोजनी नायडू कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बैरसिया में आयोजित हुआ। विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक दिनेश कुमार शुक्ला के मुताविक इस जादू नही विज्ञान प्रतियोगिता मेले की नोडल अधिकारी प्राचार्य गीता जोशी एव सहायक नोडल अधिकारी शिक्षक नरेंद्र दुवे थे। इस विज्ञान मेले में ब्लॉक के 14 स्कूलों के 100 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में शासकीय उमावि रुनाहा प्रथम एव पीएम श्री ग्लर्स स्कूल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वरिष्ठ शिक्षक शुक्ला ने बताया कि आगामी 16 दिसंबर को जिला स्तरीय विज्ञान प्रतियोगिता मेला भोपाल में आयोजित होगा। ब्लॉक स्तरीय विज्ञान मेले में नोडल अधिकारी प्राचार्य गीता जोशी , सहायक नरेंद्र दुवे , मोवत सिह ठाकुर , नजीराबाद स्कूल प्राचार्य गजराज सिंह गुर्जर , नायसमंद स्कूल खेमचंद मेहर, रुनाहा स्कूल से विज्ञान शिक्षक सुश्री हेमलता मेहरा सहित अन्य स्कूलों के विज्ञान शिक्षक और छात्र छात्राएं सामिल थी।
