आरोन कृषि उपज मंडी में वेतन वृद्धि की मांग पर अड़े हम्माल

आरोन। कृषि उपज मंडी में कार्यरत हम्मालों ने अपनी मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। हम्मालों की मुख्य मांग हर साल 10 प्रतिशत वेतन वृद्धि और चक्रवृद्धि वेतन की गारंटी है। हड़ताल के चलते मंडी का सारा कामकाज पूरी तरह से ठप हो गया है। हम्माल पल्लेदार तुलावटी एकता फेडरेशन (सीटू) के अध्यक्ष दिलीप ग्वाल ने हड़ताल की पुष्टि करते हुए बताया, हमारी मुख्य मांग हर साल 10 प्रतिशत की अनिवार्य वृद्धि और चक्रवृद्धि वेतन लागू करने की है। ग्वाल ने आरोप लगाया कि व्यापारियों की ओर से बाहर से लेबर लाकर काम कराने की बात कही जा रही है, लेकिन वे नियमानुसार मजदूरी में बढ़ोतरी करने को तैयार नहीं हैं। इसी कारण सभी हम्माल अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। हड़ताल का सीधा असर मंडी पर दिख रहा है। इन दिनों मंडी में मक्का की बंपर आवक हो रही है, लेकिन तुलाई और लदाई का काम पूरी तरह से ठप हो गया है। काम ठप होने के कारण किसान अपनी फसलें समय पर नहीं बेच पा रहे हैं, जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। किसान और व्यापारी दोनों ही जल्द से जल्द इस गतिरोध के खत्म होने का इंतजार कर रहे हैं।

Next Post

11 महीने बाद फिर तेंदुए की दहशत, अकेले न जाएं कर्मचारी

Fri Dec 12 , 2025
गुना। जिले के राघौगढ़ क्षेत्र में स्थित नवरत्न कंपनी नेशनल फर्टिलाइजर्स लिमिटेड के परिसर में 11 महीने बाद एक बार फिर तेंदुआ दिखाई दिया है। एनएफएल की सुरक्षा करने वाले केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) ने तेंदुआ को अपने कैमरे में रिकॉर्ड किया है। राघौगढ़ वन विभाग ने तेंदुआ होने […]

You May Like