पदयात्रा की सफलता पर बागेश्वर महाराज ने किया प्रभारियों का सम्मान

छतरपुर। बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने हाल ही में संपन्न हुई पदयात्रा की सफल आयोजन व्यवस्था पर खुशी जताते हुए पदयात्रा प्रभारियों का सम्मान किया। यह सम्मान समारोह बागेश्वर धाम परिसर में आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु और सेवादार मौजूद रहे।

महाराज ने पदयात्रा के सफल संचालन में जुटे सभी जिम्मेदार पदाधिकारियों, सेवादारों और श्रद्धालुओं की सराहना करते हुए कहा कि यह यात्रा केवल श्रद्धा का प्रतीक नहीं, बल्कि सामाजिक सद्भाव और सेवा की भावना का पवित्र उदाहरण है। उन्होंने प्रभारियों को शॉल, प्रसादी और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर बागेश्वर धाम के कई वरिष्ठ सेवक, आयोजन समिति के सदस्य और क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। महाराज ने आगे भी ऐसी यात्राओं के माध्यम से समाज में सकारात्मक संदेश फैलाने का आह्वान किया।

 

Next Post

गांवों में अवैध संचालित हो रहे क्लीनिक पर कार्रवाई

Sat Dec 6 , 2025
बुधनी। नगर सहित आसपास के इलाकों में अवैध रूप से चल रहे क्लीनिकों पर स्वास्थ्य विभाग की सख़्ती जारी है. इसी क्रम में सीबीएमओ डी. बड़ोदिया के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने ग्राम बायां में एक अवैध संचालित क्लीनिक पर छापामार कार्रवाई की. कार्रवाई के दौरान बड़ी संख्या […]

You May Like