वार्ड 40 में गैस पाइपलाइन के काम में लापरवाही काम करने के बाद गड्ढों से हादसे का खतरा

सिंगरौली: नगर निगम क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 40 में जिओ ऑफिस के बगल में गैस पाइपलाइन का काम करने के बाद गड्ढों को आधा-अधूरा छोड़ दिए जाने से दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। सड़क पर अधूरे पड़े गड्ढों के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।स्थानीय लोगों के अनुसार, गैस पाइपलाइन के कार्य के लिए की गई खुदाई के बाद सड़क की मरम्मत पूरी तरह नहीं की गई है। ऐसे में आवागमन करने वाले लोगों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे हैं। खासकर दोपहिया वाहन चालकों के लिए यह स्थिति जोखिमपूर्ण हो सकती है।

स्थानीय लोगों ने जल्द मरम्मत की मांग की

कई विद्यालय हैं इन मार्गों में छोटे-छोटे बच्चों का आवागमन इन मार्गों से होता है स्थानीय लोगों ने संबंधित एजेंसी और जिम्मेदार अधिकारियों से जल्द से जल्द गड्ढों को भरवाने तथा सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है। उनका कहना है कि समय रहते सुधार कार्य नहीं कराया गया तो किसी भी समय दुर्घटना हो सकती है।
अब देखना होगा कि संबंधित एजेंसी और नगर निगम प्रशासन इस समस्या को कितनी गंभीरता से लेते हैं और लोगों को राहत देने के लिए कब तक मरम्मत कार्य पूरा कराया जाता है।

Next Post

नशे के कारोबार पर सत्तन ने पुलिस से कहा- नियंत्रण जरूरी

Fri Oct 9 , 2026
इंदौर: विधानसभा क्षेत्र-1 में तेजी से पैर फैला रहे नशे के कारोबार को लेकर भाजपा के वरिष्ठ नेता सत्यनारायण सत्तन और पार्षद मनोज मिश्रा ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है. दोनों ने डीसीपी जोन 1 नरेंद्र सिंह रावत से मुलाकात कर नशे की बिक्री पर रोक लगाने और […]

You May Like