नशे के कारोबार पर सत्तन ने पुलिस से कहा- नियंत्रण जरूरी

इंदौर: विधानसभा क्षेत्र-1 में तेजी से पैर फैला रहे नशे के कारोबार को लेकर भाजपा के वरिष्ठ नेता सत्यनारायण सत्तन और पार्षद मनोज मिश्रा ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है. दोनों ने डीसीपी जोन 1 नरेंद्र सिंह रावत से मुलाकात कर नशे की बिक्री पर रोक लगाने और बड़े तस्करों तक पहुंचने की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा.ज्ञापन में कंडीलपुरा, पीलिया खाल, कड़ाबीन, शंकरगंज और रामगंज में नशे की बिक्री होने का उल्लेख किया है. पार्षद मनोज मिश्रा ने कहा कि पुलिस छोटे लोगों पर कार्रवाई कर रही है, जबकि मुख्य तस्कर और सप्लायर अब भी पकड़ से बाहर हैं.

उन्होंने क्षेत्र में नशे के बढ़ते कारोबार पर प्रभावी कार्रवाई की मांग की. वरिष्ठ भाजपा नेता सत्यनारायण सत्तन ने कहा कि नशा तो नशा है और इस पर नियंत्रण जरूरी है. उन्होंने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि समाज की दृष्टि से पुलिस फेल हो रही है. सत्तन ने सरकार की शराब नीति पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि जब सरकार खुद शराब बेचेगी तो अवैध कारोबार करने वालों को प्रोत्साहन मिलेगा.

पार्षद मिश्रा ने क्षेत्रीय विधायक और कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के चुनाव के दौरान किए गए नशामुक्त क्षेत्र 1 के वादे का भी उल्लेख किया. उन्होंने पुलिस से नशे के मुख्य कारोबारियों पर कार्रवाई की मांग की. डीसीपी नरेंद्र सिंह रावत ने प्रतिनिधिमंडल को कार्रवाई का भरोसा दिलाया. उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ पुलिस लगातार अभियान चला रही है. संदिग्धों पर कार्रवाई की जा रही है और नशे के कारोबार से जुड़े मुख्य लोगों तक पहुंचने के प्रयास किए जा रहे हैं.

Next Post

फ्लाईदुबई के कैप्टन स्मित मच्छर को इजराइल का प्रतिष्ठित प्रेसिडेंशियल अवॉर्ड, राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने की घोषणा

Fri Oct 9 , 2026
तेल अवीव/नई दिल्ली, फ्लाईदुबई के भारतीय कैप्टन स्मित मच्छर को इजराइल के सर्वोच्च नागरिक वीरता पुरस्कार ‘प्रेसिडेंशियल अवॉर्ड फॉर सिविलियन हीरोइज्म’ से सम्मानित किया जाएगा। इजराइल के राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने इस बात की आधिकारिक घोषणा की है। यह घटना उस समय की है जब फ्लाईदुबई की उड़ान के दौरान […]

You May Like