कार सवार बदमाशों ने युवक पर किया ब्लेड से ताबड़तोड़ वार

जबलपुर: कटंगी थाना अंतर्गत अंतर्गत भमका मोड पर बदमाशों ने एक युवक को रोककर पत्थरों व ब्लेड से ताबड़तोड़ हमला कर उसे लहूलुहान कर दिया और जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बगसवाही निवासी भगवान सिंह लोधी किसान है और मोटर सायकिल से जबलपुर से अपने घर लौट रहे थे। जब वे भमका मोड के पास पहुंचा तभी पीछे से आई एक बिना नंबर की कार ने उन्हें हॉर्न देकर रुकवाया। कार रुकते ही उसमें से दो युवक उतरे और विवाद करने लगे।

विरोध करने पर भगवान सिंह के हाथ पकड़ लिए। इसी बीच कार से दो और युवक उतरे, जिन्होंने जमीन पर पड़ा मुरम का पत्थर उठाकर उनके सिर और छाती पर दे मारा। इसके बाद कार से पांचवां युवक निकला जिसने हाथ में ब्लेड ले रखी थी। उसने भगवान सिंह के माथे और दोनों हाथों पर ताबड़तोड़ ब्लेड से वार किए, जिससे वे बुरी तरह घायल हो गए। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की मदद से हमलावरों की शिनाख्त करने में जुटी है।

Next Post

दुकान खाली करने पर विवाद, मकान मालिक ने श्वान से कराया किराएदार पर हमला

Sun Mar 1 , 2026
जबलपुर:रांझी थाना अंतर्गत नरसिंह नगर में दुकान खाली करने की बात को लेकर हुए विवाद में मकान मालिक ने अपने पालतू कुत्ते से किराएदार पर हमला करवा दिया। कुत्ते के काटने से युवक घायल हो गया । पुलिस ने रिपोर्ट पर श्वान मालिक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू […]

You May Like