भारत ने क्रोएशिया में उसके दूतावास पर तोड़फोड़ की निंदा की, दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग

नयी दिल्ली 22 जनवरी (वार्ता) भारत ने क्रोएशिया के जाग्रेब में उसके दूतावास में घुसपैठ और तोड़फोड़ की घटना की कड़ी निंदा की है और इसके लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने दूतावास पर तोड़फोड़ की घटना के बाद गुरुवार को एक वक्तव्य जारी कर कहा कि भारत ने इस विषय को क्रोएशियाई अधिकारियों के समक्ष मजबूती से उठाया है और भारतीय दूतावास की वियना संधि के तहत सुरक्षा सुनिश्चित की जानी चाहिए उन्होंने कहा , ” हम क्रोएशिया के ज़ाग्रेब स्थित हमारे दूतावास में भारत-विरोधी तत्वों द्वारा की गई अवैध घुसपैठ और तोड़फोड़ की घटना की कड़ी निंदा करते हैं। वियना संधि के तहत राजनयिक परिसरों की सुरक्षा का उल्लंघन वर्जित है और उनकी सुरक्षा किया जाना अनिवार्य है।

श्री जायसवाल ने कहा कि विदेश मंत्रालय ने इस मामले को यहां क्रोएशियाई दूतावास और ज़ाग्रेब दोनों स्थानों पर क्रोएशियाई अधिकारियों के समक्ष सख्ती से उठाया है और इन निंदनीय तथा अवैध कृत्यों के लिए जिम्मेदार लोगों को जवाबदेह ठहराने को कहा है। प्रवक्ता ने कहा कि इस प्रकार की कार्रवाइयां इनके लिए जिम्मेदार लोगों के चरित्र और मंशा को भी उजागर करती हैं, और दुनिया भर की कानून प्रवर्तन एजेंसियों को ऐसे तत्वों पर गंभीरता से ध्यान देना चाहिए।
रिपोर्टों के अनुसार कथित रूप से कुछ खालिस्तानी तत्वों ने रात के समय दूतावास परिसर में अवैध तरीके से घुसकर वहां तोड़फोड़ की है।

Next Post

सरकार ने 208 उद्योगों को कार्बन उत्सर्जन में कमी लाने को कहा

Thu Jan 22 , 2026
नयी दिल्ली, 22 जनवरी (वार्ता) सरकार ने कार्बन क्रेडिट ट्रेडिंग योजना के तहत अतिरिक्त कार्बन-सघन क्षेत्रों के लिए ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन तीव्रता लक्ष्य अधिसूचित करते हुए 208 और उद्योगों को कार्बन उत्सर्जन में कमी लाने को कहा है। सरकार की 13 जनवरी को जारी अधिसूचना पेट्रोलियम रिफाइनरियों, पेट्रोकेमिकल्स, कपड़ा और […]

You May Like