वित्तीय सेवा विभाग को ‘राजभाषा कीर्ति’ में प्रथम पुरस्कार

मुंबई, 14 सितंबर (वार्ता) केंद्र सरकार के वित्तीय सेवा विभाग को वर्ष 2025-26 के दौरान राजभाषा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यान्वयन एवं अभिनव उपलब्धियों के लिए ‘राजभाषा कीर्ति’ पुरस्कार में प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

वित्तीय सेवा विभाग की ओर से यह प्रतिष्ठित पुरस्कार यहां राजभाषा विभाग द्वारा आयोजित छठे अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन एवं हिंदी दिवस के अवसर एक अपर सचिव हरि हर मिश्रा ने केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री से प्राप्त किया। कुल 300 से कम कार्मिकों वाले मंत्रालयों और विभागों की श्रेणी में यह प्रतिष्ठित पुरस्कार वित्तीय सेवा विभाग को वर्ष 2025-26 के दौरान राजभाषा हिंदी के उत्कृष्ट कार्यान्वयन, प्रभावी उपयोग तथा अभिनव उपलब्धियों के लिए दिया गया।

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में दो दिन का यह सम्मेलन का उद्घाटन नवी मुंबई के वाशी में सिडको प्रदर्शनी केंद्र में किया गया।

सम्मेलन में देशभर के विभिन्न मंत्रालयों और विभागों तथा राजभाषा के क्षेत्र में कार्यरत संस्थानों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

 

Next Post

बेकाबू मोटरसाइकिल पेड़ से टकराई, युवक घायल

Mon Sep 14 , 2026
सिंगरौली । सरई थाना क्षेत्र के ग्राम बगड़हवा निवासी एक युवक आज बेकाबू गति से बाईक चलाते हुये झुरही मार्ग में गांव के समीप पेड़ से टकरा गया, जिसे गंभीर चोटे आई हैं। राममनोहर सिंह बैगा पिता दल सिंह बैगा उम्र 25 वर्ष बेकाबू गति से बाईक चला रहा था […]

You May Like