रोहना में स्कूल बस हादसा, तीन दर्जन से अधिक बच्चे घायल

इटारसी: ग्राम रोहना स्थित महाराणा प्रताप मॉडल हाई स्कूल की बस आज सुबह दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में तीन दर्जन से अधिक बच्चे घायल हुए हैं। सभी घायल बच्चों को तत्काल उपचार के लिए नर्मदा अपना अस्पताल, नर्मदापुरम में भर्ती कराया गया है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बस चालक ने एक अन्य वाहन को बचाने के प्रयास में बस की दिशा बदली, जिससे वह पेड़ से टकरा गई। फिलहाल लगभग 21 बच्चों को चोटें आई हैं, हालांकि किसी के गंभीर रूप से घायल होने की पुष्टि नहीं हुई है। सभी का प्राथमिक उपचार जारी है।

Next Post

रक्षासूत्र और तिलक पर सजा देने से भड़के हिन्दूवादी

Tue Aug 5 , 2025
इंदौर: अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र स्थित मल्हारराव यशवंतराव स्कूल में रक्षासूत्र और तिलक लगाए छात्रों को सजा देने की बात सामने आने पर मंगलवार दोपहर विश्व हिन्दू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ता स्कूल जा पहुंचे. उन्होंने प्राचार्य से मुलाकात कर इस कार्रवाई पर विरोध दर्ज कराया.हिन्दूवादी संगठनों का आरोप है […]

You May Like