प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पर हमले, नशा कारोबार के विरोध में कांग्रेस ने घेरा एस पी ऑफिस

जबलपुर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी पर हुए हमले और नशे के कारोबार विरोध में शहर (जिला) कांग्रेस कमेटी एवं जिला (ग्रामीण) कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में पुलिस अधीक्षक कार्यालय का घेराव कर प्रदर्शन किया गया।

कांग्रेसजनों का कहना है कि प्रदेश में नशे का अवैध कारोबार युवाओं के भविष्य को बर्बाद कर रहा है और कानून-व्यवस्था को भी प्रभावित कर रहा है। इस पर तत्काल कठोर कार्रवाई आवश्यक है। साथ ही, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जैसे संवैधानिक और लोकतांत्रिक पद पर आसीन नेता की सुरक्षा सुनिश्चित करना सरकार और प्रशासन की जिम्मेदारी है।

शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सौरभ नाटी शर्मा ने बताया कि प्रदर्शन का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में लगातार फैलते नशे के कारोबार पर रोक लगाने की माँग करना, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष को पर्याप्त सुरक्षा उपलब्ध कराना है। पुलिस महानिदेशक, मध्यप्रदेश के नाम संबोधित ज्ञापन अति. पुलिस अधीक्षक,

को सौंपा गया।

Next Post

तालाब में उतराता मिला शव

Tue Sep 2 , 2025
शहडोल। अमलाई थाना क्षेत्र के बकहो तालाब में कई दिन पुरानी एक व्यक्ति की लाश मिलने से क्षेत्र में हड़कम मच गया है। तालाब में शव देख मामले की जानकारी गांव के लोगों ने पुलिस को दी, मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को तालाब से बाहर निकलवा कर अपने […]

You May Like